एक्सप्लोरर

Bharatpur: साल 2022 में भी बढ़ा क्राइम का ग्राफ, एसपी बोले- '...लेकिन गंभीर अपराधों में आई कमी'

Rajasthan: एसपी ने बताया कि जिले में साल 2020 में हत्या के 101, 2021 में 99 लेकिन वर्ष 2022 में 88 केस दर्ज हुए हैं. 2022 में हत्या के मामले में 93 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Bharatpur Crime: राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले भरतपुर जिले की सीमा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लगती है और यही कारण है कि यहां पर अपराध कुछ ज्यादा है. जिले के मेवात क्षेत्र में अक्सर ठगी, लूट की वारदातें होती रहती हैं. यही नहीं फायरिंग और हत्या की घटनाएं भी जिले में हुई हैं. हालात ये हैं कि साल 2022 में जिले में होने वाले अपराधों के ग्राफ में बढ़ोत्तरी देखी गई है.

वहीं पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने वर्ष 2022 का लेखा-जोखा बताते हुए कहा कि जिले में 2021 से 8 प्रतिशत अपराध तो बढ़ा है लेकिन गंभीर अपराधों में कमी आई है. ज्यादातर अपराध सामान्य श्रेणी के हुए हैं. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 23129 असामाजिक तत्वों को 107 /116 में पाबन्द किया है तो वहीं 6877 असामाजिक तत्वों को शांति भंग में गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया है.
        
अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाई 
पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया है की जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है. वर्ष 2020 में 168 मामले दर्ज हुए थे. 2021 में 193 मामले दर्ज हुए थे लेकिन 2022 में 248 मामले दर्ज कर अवैध हथियार के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई की है और वर्ष 2022 में 242 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में 7 वर्ष से फायर आर्म्स के प्रकरणों में 1050 चालान शुदा अपराधियों का चिन्हीकरण कर ऐसे अपराधियों के खिलाफ 01 दिसंबर 2022 से अभियान चलाकर 1050 अपराधियों में से 21 अपराधियों के खिलाफ अवैध फायर आर्म्स के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है. 

वाहन चेकिंग
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस ने आकस्मिक वाहन चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाकर वर्ष 2022 में 2 लाख 17 हजार 356 चौपहिया और दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर 63 हजार 492 वाहनों का चालान किया और 53 सौ वाहनों को जब्त किया गया जिसमें 505 वहां चोरी के होने पर 233 प्रकरण दर्ज कर 505 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 

सड़क दुर्घनाओं में कमी के लिए एमवी एक्ट में हुई कार्यवाई 
जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस ने प्रभावी कार्यवाई करते हुए 71 हजार 119 वाहन चालकों के चालान काटे गए जिनसे वर्ष 2022 में 1 करोड़ 67 लाख 96 हजार 80 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई जिसमें बिना हैलमेट वाहन चालक, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालक, तेज गति से वाहन चलाने वाले चालक, मोबाइल फोन पर बात करते वाहन चलने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए. 

मर्डर के मामलों में आई कमी 
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में वर्ष 2020 में 101 हत्याएं हुई थीं तो वर्ष 2021 में 99 लेकिन वर्ष 2022 में 88 प्रकरण हत्या के दर्ज हुए हैं. 2022 में हत्या के मामले में 93 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा सभी हत्याओं का खुलासा भी किया जा चुका है.        

महिला अत्याचार में 60 प्रतिशत झूठे मामले 
जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया है कि महिला अत्याचार में 2021 में 303 मामले दर्ज हुए थे और 2022 में 334 मामले दर्ज हुए हैं. बलात्कार के 102 मामलों में चालान हुआ और 201 प्रकरण झूठे प्रकरण पाए. उन्होंने कहा कि लगभग 60 प्रतिशत झूठे प्रकरण दर्ज होते हैं. उन्होंने कहा कि लोग आपसी लड़ाई में या पुरानी रंजिश में महिला के बलात्कार का मामला दर्ज करा देते हैं. प्रकरण की जांच FIR के हिसाब से होती है और धारा भी उसी के अनुरूप लगाई जाती है लेकिन जब जांच अधिकारी जांच करता है तो मामला झूठा पाया जाता है और उसमें एफआर लगानी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में पिता पुत्र को एक साथ आजीवन कारावास, पूरे परिवार ने मिलकर 3 साल पहले की थी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget