एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भरतपुर के मेवात इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं ठप, हरियाणा के नूंह में हुआ बवाल है वजह, जानें मामला

Bharatpur News: नूंह में बवाल को देखते हुए संभागीय आयुक्त ने भरतपुर जिले के मेवात क्षेत्र में इंटरनेट बंद के आदेश दिए हैं. इंटरनेट मंगलवार सुबह 6 बजे से लेकर बुधवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा.

Bharatpur Internet Shut: हरियाणा के नूंह मेवात क्षेत्र में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान भारी बवाल हो गया था. नूंह मेवात में बवाल को देखते हुए भरतपुर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने भरतपुर जिले के मेवात क्षेत्र में  इंटरनेट बंद के आदेश दिए हैं. इंटरनेट मंगलवार सुबह 6.00 बजे से बुधवार सुबह 6.00 बजे तक बंद रहेगा. भरतपुर के पहाड़ी, कामां, नगर, सीकरी में 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है. यह आदेश मंगलवार सुबह संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने जारी किए हैं.

संभागीय आयुक्त सांवरमल ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा के मेवात में ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान नूंह इलाके में दो गुटों में टकराव हो गया था. इसके बाद शुरू हुए धार्मिक उन्माद के मद्देनजर तोड़फोड़ आगजनी, पथराव और नेशनल हाइवे जाम जैसे कृत्य को देखते हुए जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है. ऐसे में साम्प्रदायिक तनाव फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

ब्रॉडबैंड सर्विसेस पर पूरी तरह से रोक
शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने के मद्देनजर जिले के मेवात इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने, अनर्गल सूचनाओं को फैलने से रोकने, लोक सुरक्षा और लोक आपात को देखते हुए इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवाओं पर रोक लगाना जरूरी है. इसलिए पहाड़ी, कामां, नगर, सीकरी इलाकों में 1 अगस्त सुबह 6 बजे से 2 अगस्त सुबह 6 बजे तक 2G, 3G, 4G, 5G ब्रॉडबैंड और लीज लाइन सेवाओं को छोड़कर स्थाई रूप से लोग लगाई जाती है.

मोनू मानेसर ने किया था यात्रा में शामिल होने का दावा
1 अगस्त को हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें मोनू मानेसर ने अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था. मोनू मानेसर को भरतपुर पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड में तलाश रही है. यात्रा में शामिल होने का दावा करते हुए मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी किया था, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने हरियाणा से सटे मेवात इलाके के बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी किया था, ताकि नूंह में हुए बवाल का असर भरतपुर में न पड़े.

क्या कहना है संभागीय आयुक्त का 
भरतपुर संभागीय आयुक्त  सांवरमल वर्मा ने बताया कि हरियाणा में विगत दिन दो समुदाय के बीच जो उपद्रव हुआ है. उसको देखते हुए भरतपुर जिले के मेवात इलाके की चार तहसीलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. भिवानी काण्ड में भरतपुर के जुनेद और नासिर की हत्या हुई थी उस कांड के मुख्य आरोपी द्वारा धमकी दी गई थी और किसी समुदाय विशेष में आक्रोश नहीं हो इसलिए आज इंटरनेट सेवा बंद की गई है. पुलिस अलर्ट है जिससे कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान की इस सीट पर जो जीता चुनाव, उसी दल की बनती है सरकार, हर बार बदल जाता है समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget