एक्सप्लोरर

भरतपुर लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत में आई कमी, जानें कहां कितनी आई गिरावट?

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में मतदान का प्रतिशत कम होना पार्टियों के लिए चिंता का विषय माना जा रही है. मतदान प्रतिशत में कमी पार्टियों का राजनीतिक समीकरण बिगाड़ सकता है.

Bharatpur Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान की 12 लोकसभा सीट पर मतदान हुआ है. लेकिन वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार 5.84 प्रतिशत मतदान कम हुआ है. राजस्थान की 12 लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में सबसे अधिक श्रीगंगानगर में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे कम धौलपुर में मात्र 50 प्रतिशत मतदान हुआ है.  

राजस्थान विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 में भरतपुर की सातों विधानसभा सीट पर लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था. विधानसभा चुनाव को अभी पूरे 5 महीने भी नहीं बीते है. भरतपुर की सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत गिरा है.

डीग जिले में मतदान प्रतिशत में हुई गिरावट
डीग जिले की कामां विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में 77.80 प्रतिशत मतदान हुआ था और लोकसभा के चुनाव में 62.85 प्रतिशत मतदान हुआ है. कामां में 14.95 प्रतिशत की गिरावट हुई है. इसी तरह नगर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में 80.7 प्रतिशत और लोकसभा के चुनाव में 58. 85 प्रतिशत मतदान हुआ है. नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 21. 22 प्रतिशत मतदान कम हुआ है. डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में 68.73 प्रतिशत मतदान हुआ था और लोकसभा चुनाव में 47.9 प्रतिशत मतदान हुआ है.

कितना हुआ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान
भरतपुर विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव में 66.60 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था और लोकसभा चुनाव में 52.45 प्रतिशत ही मतदाताओं ने मतदान किया है. बयाना विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में 70.68 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन लोकसभा चुनाव में मात्र 45.98 प्रतिशत मतदान हुआ है.

नदबई विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ था तो लोकसभा चुनाव में 49.61 प्रतिशत मतदान हुआ है.

इसी तरह वैर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में 68.54 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था और लोकसभा चुनाव में 50.01 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है. भरतपुर की सातों विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में कुल 71.78 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन लोकसभा चुनाव में मतदान में भारी गिरावट देखी गई है.

लोकसभा चुनाव में भरतपुर की सातों विधानसभा क्षेत्र में 52.52 प्रतिशत मतदान हुआ है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 19.26 प्रतिशत का अंतर रहा है. विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा चुनाव में 19.26 प्रतिशत कम मतदाताओं ने मतदान किया है.

लोगों का मतदान के प्रति कम हुआ है रुझान
राजस्थान में मतदान का प्रतिशत कम होना दोनों ही पार्टियों के लिए चिंता का विषय मानी जा रही है. विधानसभा चुनाव को 5 महीने भी नहीं हुए और लोकसभा चुनाव में लोगों का मतदान के प्रति रुझान कम हुआ है. जबकि निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किये गए हैं, लोगों को तरह-तरह से जागरुक किया गया है. 

ये भी पढ़ें: आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए PM मोदी ने दिए 3 मंत्र, 'वागड़ के लिए मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget