एक्सप्लोरर

Rajasthan: भरतपुर में प्रशासन अलर्ट, संभागीय आयुक्त ने चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

Bhartpur News: संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने 2 चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया दोनों चिकित्सा संस्थानों में 18 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए साफ सफाई भी ठीक प्रकार से नहीं मिली.

Bharatpur Hospital Surprise Inspection: राजस्थान में नई सरकार को बने हुए दो महीने हो गए है. अब सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है. भरतपुर संभाग के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने  2 चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया. संभागीय आयुक्त के निरीक्षण के दौरान  दोनों चिकित्सा संस्थानों में 18 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. संभागीय आयुक्त को साफ सफाई  भी ठीक प्रकार से नहीं मिली. संभागीय आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहनेरा का सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया जहां केवल एक नर्सिंगकर्मी मिला. निरीक्षण के समय ओपीडी में कोई मरीज नहीं पाया गया.

परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली थी. संभागीय आयुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ नियमित रूप से 10 बजे बाद आता है. कुछ कर्मचारियों की जगह बाहर के अस्पताल में एवजी के रूप मे काम करते है. निरीक्षण के समय अस्पताल में 2 चिकित्सक पदस्थापित है लेकिन वे भी मौके पर नहीं पाए. चिकित्सा विभाग द्वारा संस्थान के इंचार्ज का चार्ज कल्याणपुर पीएचसी के चिकित्सक को देना पाया गया. यहां नियुक्त कार्मिकों में से 14 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए.

चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्सिंगकर्मी  दे रहे है रोगी को दवाएं
संभागीय आयुक्त ने शहर के अंदर पुलिस लाइन स्थित डिस्पेंसरी का  निरीक्षण किया जहां 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.  डिस्पेंसरी में साफ सफाई का अभाव पाया गया तथा समान भी अव्यवस्थित रखा हुआ था. निरीक्षण के समय पाया गया की चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्सिंगकर्मी रोगी को दवाएं दे रहा था. डिस्पेंसरी के शौचालय को स्टोर के रुप में काम लिया जा रहा था, दवाएं खुले में रखी गई थी. 

नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित पाये गए 18 कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में झाड़-फूंक से इलाज का झांसा देकर युवती से रेप, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई अंतिम सांस तक उम्रकैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget