एक्सप्लोरर

Bharatpur Fire: भरतपुर में लगी भीषण आग, 7 दुकानें खाक, लाखों का हुआ नुकसान

Bharatpur Fire News: राजस्थान के भरतपुर जिले में मथुरा गेट थाना क्षेत्र में कई छप्परनुमा कच्ची दुकानों में आग लग गई. आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान दुकानदारों को हुआ है.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित जिला आरबीएम अस्पताल के पास कुछ लोग छप्परनुमा कच्ची दुकान बनाकर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहे हैं. इन दुकानों में देर रात लगभग डेढ़ बजे अचानक आग लग गई. आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना में आसपास की लगभग 7 दुकानें जलकर राख हो गईं. छप्परपोश दुकानों के मालिकों ने दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंचने का आरोप लगाया हैं. प्रत्यक्षदर्शी सुरेश ने बताया कि रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर अचानक एक दुकान में लगी थी.

सुरेश ने बताया कि उसके बाद धीरे-धीरे आग फैलती गई और आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी आगोश में ले लिया. देखते ही देखते 7 दुकानों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया. आग से दुकानों में रखे 14 फ्रिज, परचून का सामान, जूस मशीन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, नकदी और बाकी के सामान भी जलकर राख हो गए. आग लगने के बाद दुकानों से धमाकों की आवाज आने लगी. जिसके बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई.

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल को दी. सूचना मिलने के लगभग 30 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दुकानदारों का कहना है कि आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान दुकानदारों को हुआ है.

अज्ञात कारणों से लगी आग

कच्ची दुकानों में आग अज्ञात कारणों से लगी है. जब स्थानीय लोगों देखा कि भीषण आग लगी है तो तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि काबू नहीं पाया जा सका.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी. मौके पर भरतपुर नगर निगम की और सिविल डिफेंस की दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लगभग 1 घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें- टीकाराम जूली ने राम मंदिर में की पूजा तो BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा ने छिड़का गंगाजल, भड़के सचिन पायलट बोले- '...उचित जवाब मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget