एक्सप्लोरर

Rajasthan: भरतपुर में नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, बड़ी बहन के देवर के खिलाफ केस दर्ज

Rajastna Crime: राजस्थान के भरतपुर में एक नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन के देवर के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज करवाया है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक नाबालिग ने अपहरण कर रेप और जबरदस्ती शादी करने का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने नाबालिग और उसकी मां की शिकायत पर उनके रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं नाबालिग का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.

नाबालिग की ओर से दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि उसकी बड़ी बहन की शादी कस्बे में ही हुई है. बड़ी बहन का देवर अशोक 21 मई 2023 को उसके घर आया और बहन की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे साथ चलने के लिए कहा. जब नाबालिग ने कहा कि वो एक बार अपनी मां और बहन से बात कर ले, लेकिन अशोक ने कहा कि तेरी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है तो वो उसके साथ चली गई. घर ले जाकर जब उसने पूछा कि उसकी बहन और बाकी घर वाले कहां है तो अशोक ने बताया कि वो उसकी बहन को जयपुर इलाज के लिए ले गए हैं. उन्हें सुबह जयपुर चलना है.

नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का लगाया आरोप
नाबालिग ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि अशोक उसे अपने दोस्त के घर मिलाने के लिए ले गया और वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. जब वो बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप कर वीडियो बना लिया. नाबालिग का कहना है जब उसे होश आया तो आरोपी अशोक ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाकर कहा कि जैसा वो कहे करना होगा, नहीं तो वो वीडियो वायरल कर देगा. इसके बाद अशोक उसे जयपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया और वहां भी उसके साथ रेप किया. अशोक ने कहा कि वो उससे शादी करेगा, लेकिन जब उसने शादी करने से मना किया तो अशोक ने जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और गले में मंगलसूत्र पहना दिया.

घर में बंधक बनाने का भी लगाया आरोप
नाबालिग के अनुसार, अशोक उसे चाय या अन्य खाने पीने की चीज में नशे की गोलियां मिलाकर खिलाता रहा और बेहोशी की हालत में उससे रेप करता रहा. करीब पांच-छह महीने तक अलग-अलग जगह घुमाने के बाद अशोक ने उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा. 24 मई 2024 को वो मौका पाकर वहां से भाग निकली और आकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया.

मामले पर क्या कहती है पुलिस?
थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ आकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अशोक और उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 363 , 366 , 376 , 120 बी और 3 /4 पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है. वहीं पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया है. थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता के 164 के बयान कराकर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Water Crisis: राजस्थान में पानी के संकट पर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी बोले, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget