एक्सप्लोरर

Rajasthan Water Crisis: राजस्थान में पानी के संकट पर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी बोले, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि...'

Kanhaiya Lal Chaudhary Statement On Water Crisis: जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी से कई शहरों में पेयजल की मांग बढ़ी है. हमारी सरकार ने इससे पार पाने के लिए कई कदम उठाए हैं. 

Rajasthan Water Crisis News: राजस्थान में भीषण गर्मी की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रदेश की कई शहरों के लोगों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल संकट के बीच राजस्थान सरकार में जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर प्रदेशवासियों से अपील की है कि पानी को बेफजूल बर्बाद ना करें और एक-एक बूंद बूंद पानी बचाएं.

राजस्थान के जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान में 50 प्रतिशत जिले ऐसे हैं जहां पानी पहले 48 घंटे में आता था. अब वहां 72 घंटे में पहुंच रहा है, जिस तरह से पानी की आपूर्ति काम है. 23 प्रतिशत बारिश कम हुई है. 35 प्रतिशत पानी की खपत ज्यादा हो गई है. गर्मी की वजह से पानी की मांग बढ़ी है.

जल मंत्री के अनुसार घरेलू कनेक्शन भी पिछले साल की तुलना में स्मार्ट लॉक कनेक्शन ज्यादा हो चुके हैं. हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी तरह से पानी की आपूर्ति सही मात्रा में हो सके. फिलहाल एग्रीकल्चर क्षेत्र में पानी की चोरी को रोकने की कोशिश के तहत कई कदम उठाए गए हैं. गर्मी में जहां-जहां पानी की कमी की दिक्कत आ रही है वहां वहां ट्यूबवेल बोरिंग टैंकर की व्यवस्था कर रहे हैं. इसके साथ ही पानी की समस्या समाप्त नहीं होती है तो पेयजल के अन्य विकल्पों पर भी जोर दिया जाएगा. 

जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि हमने लोगों की समस्याओं पर 80 प्रतिशत काम किया है. पेयजल संकट से पार से पाने के लिए पानी की आपूर्ति पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, 'ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस बार बारिश थोड़ी जल्दी आ जाए. पिछली बार तापमान 35 से 42 डिग्री के पास था. इस बार तापमान 45 से 50 डिग्री के आसपास है, जिससे लगता है कि आने वाले दिनों में पानी की और ज्यादा दिक्कत सामने आएगी.'

उन्होंने राजस्थान की जनता से अपील की है कि जनता पानी की बर्बादी को रोक बूंद बूंद पानी बचाएं. जितना भी हो सके पानी को वेस्ट नहीं करें. नहाने में शौचालय में ज्यादा से ज्यादा पानी बचाएं. जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि हमारे लिए पानी की बड़ी समस्या है.

राजस्थान में बरस रही 'आग', फलोदी देश में सबसे गर्म, मानसून के बारे में भी जान लें

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget