एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भरतपुर जिले में गौवंश में बढ़ रहे लंपी वायरस के केस, पशुपालन विभाग में मचा हड़कंप

राजस्थान में गायों में लंपी वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिससे पशुपालन विभाग में हड़कंप मचा गया है.

लंपी वायरस पश्चिम राजस्थान के बाद अब पूर्वी राजस्थान में भी तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस को लेकर पशुपालन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. भरतपुर जिले के कामां, पहाड़ी, नगर, सीकरी, गोपालगढ़ ,डीग क्षेत्र में गौवंश में लंपी वायरस के लक्षण अधिक मिल रहे हैं. अब तक कुल 731 गौवंश लंपी बीमारी से ग्रसित मिले है. पशुपालन विभाग द्वारा इलाज करने पर 117 गौवंश ठीक हो गए. अभी भी 589 गौवंश लंपी वायरस से ग्रसित है. जिन्हें पशुपालन विभाग ने अलग से आइसोलेट किया है.

पशुधन सहायक हड़ताल पर

राजस्थान में पशुधन सहायक हड़ताल पर हैं. लंपी बीमारी पर कैसे रोक लगेगी. राजस्थान पशु चिकित्सक कर्मचारी संघ के संरक्षक तारा सिंह सागर ने बताया कि लम्बे समय से पशु चिकित्सा कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांग लंबित चल रही है.

राज्य सरकार से कई बार अनुरोध किया है सरकार स्वीकार भी कर चुकी है कि हमारी मांग न्यायोचित है और वो पूरी होनी चाहिए. राजस्थान में लंपी बीमारी चल रही है भरतपुर जिले काफी संख्या में गाय लंपी बीमारी से पीड़ित है. हम भी नहीं चाहते की ऐसे टाइम में हम किसी आंदोलन के लिए जायें लेकिन मजबूर होकर हमें आंदोलन का विकल्प चुनना पड़ रहा है. भरतपुर जिले में लगभग 550  पशुधन सहायक,पशु चिकित्सक सहायक सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं.

हड़ताल पर क्या कहा संयुक्त निदेशक ने

संयुक्त निदेशक डॉ. गजेन्द्र सिंह चाहर ने बताया कि  कर्मचारियों को समझाया जा रहा है कि जिले में लंपी वायरस का कहर है इसलिए ऐसे समय में हड़ताल पर नहीं जाये अगर कर्मचारी हमारी बात मानते हैं तो ठीक नहीं तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. जो पशु चिकित्सक सेवानिवृत हो गये है उन्हें बुलाया जायेगा और एलएसए स्कूल के प्रबंधन से वार्ता कर उनका सहयोग लेंगे और स्थिति को बिगड़ने नहीं देंगे.   

पशुपालन विभाग के संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गजेन्द्र सिंह चाहर ने बताया की लंपी वायरस को लेकर भरतपुर जिले के पशुपालन विभाग के आला अधिकारी अलर्ट है. भरतपुर जिले में चिकित्सकों की मोबाइल टीम बनाकर गौशालाओं व गांव में जाकर चेक कर रहे हैं. अभी भरतपुर जिले में ही 589 सस्पेक्टेड गौवंश मिले है और 25 गौवंश की मौत भी हुई है.

अब तक 33 हजार गायों को वैक्सीन लगाई गई

डॉ.चाहर ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा गठित टीमों ने अब तक 4 लाख पशुओं को गांव - गांव जाकर चेक किया है इसलिए स्थिति कन्ट्रोल में है और पशुपालन विभाग द्वारा 29 अगस्त तक 33 हजार गोट पॉक्स वैक्सीन गौशालाओं और गांव - गांव जाकर पशुओं में लगाई जा चुकी है.  

सैकड़ों गौवंश में लंपी वायरस 

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गजेन्द्र सिंह चाहर ने बताया है कि भरतपुर जिले में कुल 731 गौवंश लंपीवायरस के पाए गए है जिनमे से पशुपालन विभाग द्वारा इलाज  करने से लगभग 117 गोवंश ठीक हो गए है अभी भी 589 पशु लंपीवायरस से ग्रसित है जिनका इलाज किया जा रहा है. लंपी वायरस में गाय के शरीर पर फुंसी हो जाती हैं जिन से खून निकलने लगता है और वह चारा खाना छोड़ देती है साथ ही दूध देना बंद कर देती है. इसमें गाय को बुखार भी आता है.

इसे भी पढ़ें:

Alghoza: राजस्थान का राज्य वाद्ययंत्र है अल्गोजा, DJ कल्चर में धीरे-धीरे खत्म हो रहा चलन

Congress Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद की अटकलों के बीच सचिन पायलट बोले- राजनीत‍ि में जो दिखता है वह होता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget