एक्सप्लोरर

भरतपुर में रोडवेज की बस से कुचलकर व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, प्रशासन से की ये मांग

Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की बस से कुचलकर मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया.

Bharatpur Bus Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले के अटल बंद थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड से निकलकर अलवर जा रही रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया है. घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. व्यक्ति का सिर बस के पहिये से बुरी तरह कुचल गया. घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जाम लगा दिया. सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाकर लगभग 2 घंटे के बाद जाम को खुलवाया. 

जानकारी के अनुसार मृतक मुश्ताक खान (58 साल) निवासी आनंद नगर कॉलोनी के बड़े बेटे बंटी ने बताया कि उनका परिवार एक मकान में किराए पर रहता है. बंटी पेंटिंग का काम करता है. उसके पिता मुश्ताक खान बस स्टैंड के बाहर आवाज लगाकर प्राइवेट बसों में सवारियां भरने का काम करते थे. आज सुबह 11 बजे मुस्ताक खान भरतपुर बस स्टैंड के बाहर सवारियों को इकट्ठा कर रहे थे. वह रोडवेज बस स्टैंड बाहर डिवाइडर पर खड़े थे. 

इस दौरान एक अलवर डिपो की बस स्टैंड से निकली बस के ड्राइवर ने बस को कुम्हेर गेट की ओर जाने के लिए मोड़ा तभी मुस्ताक खान बस की चपेट में आ गए. बस का पहिया मुस्ताक खान के सिर पर चढ़ गया. उनका सिर बस के पहिए से बुरी तरह कुचल गया. वहां मौजूद कुछ लोगों ने हमें इस घटना के बारे में बताया. मृतक मुस्ताक खान के दो बेटे और एक बेटी है. 

ड्राइवर बस फरार 

बस का ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस अलवर डिपो की थी. जिसके बाद मृतक के परिजन और अन्य रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शव को सड़क से नहीं उठाने दिया जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लगभग दो घंटे के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए. 

क्या कहना है प्रशासनिक अधिकारी का 

राहुल श्रीवास्तव (अंडर ट्रेनिंग IAS) ने बताया कि हीरादास बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की रोडवेज बस द्वारा कुचलने से मौत हो गई है. मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. हमने कहा कि मृतक के सभी दस्तावेज जमा करें. जल्द से जल्द मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी. साथ ही शव के पोस्टमार्टम के लिए बोला है. जिससे यातायात प्रभावित न हो. 

क्या कहना है पुलिस का 

अटल बंद थाने के हेड कांस्टेबल मान सिंह ने बताया कि थाने पर सूचना मिली थी कि राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. तुरंत पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा. मौके पर इकट्ठे हुए लोगों से बस के बारे में पूछा तो उन्हें बस का नंबर नहीं पता था. उन्होंने बताया जिस बस ने व्यक्ति को कुचला है वह राजस्थान रोडवेज की बस थी. मृतक की शिनाख्त मुश्ताक निवासी आनंद नगर के रूप में हुई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है.  

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में अब इन 55 जगहों का नाम बदलने की मांग, उज्जैन की 3 पंचायतों का बदला गया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget