एक्सप्लोरर

Rajasthan Rape: सोशल मीडिया पर बच्ची की अश्लील फोटो देख परिजनों के उड़े होश, पूछताछ में बच्ची ने रोते हुए बताई रेप की बात

Barmer Rape: सोशल मीडिया पर नाबालिग की फोटो देखकर परिजन चौंक गए. घर आकर नाबालिग बच्ची से परिजनों ने इस दरिंदगी के बारे में पूछा तो नाबालिग ने रोते हुए पूरी घटना अपने परिजनों को बताई.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घर में अकेली 15 साल की नाबालिग दलित बच्ची को डरा धमकाकर हैवानियत की हदों को पार करते हुए रेप किया. नाबालिग के साथ अश्लील फोटो वीडियो बनाए. दरिंदगी को अंजाम देने के बाद नाबालिग की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए.  

सोशल मीडिया पर नाबालिग की फोटो देखकर परिजन चौंक गए. घर आकर नाबालिग बच्ची से परिजनों ने इस दरिंदगी के बारे में पूछा तो नाबालिग ने रोते हुए पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. नाबालिग दलित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

डरा धमकाकर रेप करने के साथ खींची अश्लील तस्वीर

बाड़मेर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में डरा धमकाकर बलात्कार करने के साथ अश्लील फोटो खींचने और सोशल मीडिया पर डालने के आरोप लगाए गये हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग बच्ची का तुरंत मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है. नाबालिग बच्ची के पास स्कूल के डॉक्यूमेंट नहीं होने के कारण बच्ची की उम्र की जांच करवाई गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है. मामले की जांच एससी एसटी डीएसपी अरविंद जांगिड़ कर रहे हैं. 

एससी एसटी डीएसपी अरविंद जांगिड़ ने बताया कि नाबालिग से रेप और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने का मामला बाड़मेर के बीजराड़ थाना इलाके का है. नाबालिग के परिजनों ने 30 जुलाई को रिपोर्ट दी. रिपोर्ट ने बताया कि 2 दिन पहले नाबालिग बच्ची घर पर अकेली थी. उस समय परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे. उस दौरान नाबालिग 15 साल की बच्ची को अकेला देखकर उसी गांव का राणा खान जबरदस्ती घर के अंदर घुस गया.

राणा खान ने नाबालिग बच्ची को डरा धमका कर छेड़छाड़ की और रेप किया. इस दौरान आरोपी राणा खान ने नाबालिग के साथ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. राणा खान ने जाते समय नाबालिग को धमकाते हुए कहा था कि किसी को बताया तो तुझे और तेरे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा. राणा खान व उसके साथी ने नाबालिग बच्ची के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए. 

नाबालिग के साथ घर में घुसकर डरा धमका कर बलात्कार कर अश्लील फोटो वीडियो बनाने के मामले की जांच महिला एससी-एसटी सेल के डीएसपी अरविंद जांगिड़ कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि नाबालिग दलित बच्ची के साथ हुई रेप के मामले में पुलिस नाबालिग बच्ची मेडिकल करवाया गया है. बच्ची की उम्र को लेकर अभी कोई स्कूली डॉक्यूमेंट नहीं हैं. इस वजह से उम्र की जांच करवाई गई है.  रिपोर्ट आने के बाद ही सही उम्र का पता लग पाएगा. 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: सचिवालय पहुंचने से पहले लगे नारे, शेर आया, शेर आया, बस की अगली सीट पर बैठे राठौड़ और पीछे पूनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget