एक्सप्लोरर

Rajasthan: '2 दिन लेट हो गई, सॉरी...', ये लिख नवविवाहिता ने की आत्महत्या, शादी के दिन प्रेमी ने दे दी थी जान

Barmer News: थाना अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि नवविवाहित युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने की बात सामने आई है.

Barmer Crime News: बाड़मेर (Barmer) के धोरीमना में प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी ने टांके (टंकी)  में कूद कर अपनी जान दे दी. इससे आहत होकर प्रेमी की मौत के तीसरे दिन ही दुल्हन प्रेमिका ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली.  प्रेमिका ने सुसाइड से पहले स्टेटस लगाया हमने साथ में जीने मरने की कसमें खाई थी, लेकिन आप ने इस जालिम दुनिया में मुझे अकेला छोड़ दिया. कोई बात नहीं मैं अब आपके पास आ रही हूं. दो दिन लेट हो गया है, इसके लिए सॉरी. ये स्टेटस लगाने के बाद ही प्रेमिका ने कुएं में कूदकर जान दे दी.

प्रेमी के बाद प्रेमिका के सुसाइड करने की यह घटना बाड़मेर के धोरीमना इलाके के बिश्नोईयों की ढाणी शोभाला जेतमाला गांव की है. यहां अनीता (22) शुक्रवार सुबह 6 बजे पशुओं के बाड़े में दूध लेने गई. कुछ देर तक वो घर पर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढा. जब वो पशुओं के बाड़े में नहीं मिली तो पैरों के निशान के आधार पर परिजन उसे ढूंढते-ढूंढते कुएं के पास पहुंचे. वहां बर्तन रखे हुए थे. इसके बाद परिजनों ने कुएं में देखा तो उन्हें अनीता का शव दिखा. ये देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए.

एएसआई लाखाराम मौके पर पहुंचे
इसके बाद सुसाइड की जानकारी मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस थाने के एएसआई लाखाराम मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकलवाया गया. थाना अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि नवविवाहित युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने की बात सामने आई है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. इसी के चलते सुसाइड किया गया है. जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.

स्टेटस में लिखी ये बात
थाना अधिकारी ने बताया कि चार जुलाई को अनीता की शादी अडेल गांव में हुई थी. पांच जुलाई की शाम को अनिता अपने पीयर आई थी. प्रेमी प्रेमिका एक ही गांव के थे. दोनों कंपटीशन की तैयारी भी साथ कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अनीता ने सोशल मीडिया पर प्रेमी के साथ खुद का फोटो लगाकर लिखा "आपने मेरे साथ ऐसा क्यों किया. आपने मुझसे कितने वादे किए थे, लेकिन आप मुझे इस जालिम दुनिया में अकेला छोड़ कर चले गए. आपने मेरे साथ धोखा क्यों किया. आपने मेरे साथ रहने मरने की कसम खाई, तो अकेले ही ये कदम क्यों उठाया."

वहीं प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी पुरखाराम (28) की टांके (टंकी) में डूबने से मौत हो गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभी तक प्रेमी के टांके में कूदकर की गई आत्महत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

Rajasthan: धौलपुर में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्थानीय प्रशासन की मदद से गैंगस्टर की जमीन की गई कुर्क

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget