एक्सप्लोरर

बाड़मेर पुलिस ने सीज की थी हिस्ट्रीशीटर की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति, अगले दिन ही एक्सीडेंट में मौत

Barmer News: पश्चिम राजस्थान में एक कुख्यात अपराधी बिरधाराम की 2 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई. 19 घंटे बाद, बिरधाराम एक सड़क दुर्घटना में मारा गया.

Barmer News: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिला पुलिस ने पहली बार हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर अपराधी बिरधाराम के द्वारा अवैध तरीके से कमाई हुई 2 करोड़ की संपत्ति को सीज किया था. उसके 19 घंटे बाद सड़क दुर्घटना में हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई. हादसे में उसके दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के कानपुर एक्सप्रेस हाईवे पर बिल्हौर के पास सुबह 7:00 हुआ था. 

हिस्ट्रीशीटर बिरधाराम दोस्तों के साथ बिहार के गयाजी एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. बता दें कि हादसे के एक दिन पहले सोमवार को ही दोपहर करीब 12.00 बजे गलाबेरी गांव में बाड़मेर पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर के आलीशान घर को सीज किया था. इस कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर की क्रेटा कार और तीन बसों को भी ब्लैकलिस्ट करने के लिए संबंधित RTO को लेटर लिखा गया था.

कानपुर के पास हाईवे पर हुआ हादसा
बाड़मेर जिले के गलाबेरी गांव के सरपंच अचलाराम ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बिरधाराम अपने दोस्त वीरेंद्र गोदारा और चुनाराम सोमवार के साथ गयाजी के लिए रवाना हुआ था. मंगलवार सुबह 7 बजे बिल्हौर के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई. इस हादसे में हिस्ट्रीशीटर बिरधाराम की मौत हो गई. वीरेंद्र गोदारा और चुनाराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है. विरधाराम की मौत की खबर सुनते ही उसके घर पर हजारों की तादाद में लोग पहुंच गए.

आलीशान घर, कार और स्लीपर बसें सीज
बाड़मेर पुलिस एएसपी जसराम बोस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बिरधाराम बाड़मेर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर था. एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध संपत्ति अर्जित की थी, जिसमें 68F (2) के तहत कार्रवाई की जाती है. सोमवार को दोपहर 12:00 बजे उसकी संपत्ति को चीज करने की कार्रवाई की गई थी. 

हिस्ट्रीशीटर बिरधाराम के एक आलीशान घर के अलावा करता कार और तीन स्लीपर बसों को भी सीज किया गया था. यह संपत्ति हिस्ट्रीशीटर  बिरधाराम और उसकी पत्नी के नाम से हैं. यह कार्रवाई जिले में पहली बार की गई है, लेकिन अब से दूसरे अपराधियों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी.

2 करोड़ से ज्यादा की थी संपत्ति
सीआई सत्य प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बिरधाराम ने पत्नी के नाम से वीआर सियोल कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रखी थी. टीम ने बिरधाराम की संपत्तियों का विवरण कर दस्तावेज इकट्ठे किए. उसे नई दिल्ली स्थित सक्षम अधिकारी प्रशासन एनडीपीएस एक्ट को भेजा था. इसमें हिस्ट्रीशीटर बिरधाराम की ओर से 2 करोड़ रुपये की संपत्ति को अवैध रूप से अर्जित करना पाया गया था. उसके बाद कार्रवाई करती गई और आलीशान मकान क्रेटा कर तीन स्लीपर बसों को सीज किया गया.

यह भी पढ़ें: सिरोही: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, एलोपैथिक दवाइयों का जखीरा बरामद, फर्जी डॉक्टर पकड़ाया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget