एक्सप्लोरर

Barmer News: फेसबुक पोस्ट के चलते बाड़मेर में BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दी सुरक्षा

बाड़मेर बीजेपी नेता को गला काटने और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी पिछले चार-पांच दिनों से मिल रही है. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

Barmer News: बाड़मेर बीजेपी आईटी सेल के संयोजक को फेसबुक पोस्ट लिखने पर गला काटकर जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भूरसिंह की सुरक्षा में एक गनमैन तैनात कर दिया है. भूरसिंह वर्तमान में सोशल मीडिया पर बीजेपी के प्रचार प्रसार का काम देख रहे हैं. बीते 1 जून को भूरसिंह ने आतंकवाद के खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी. पोस्ट में भूरसिंह ने जिहादियों और आतंकवाद के खिलाफ लिखा था. उसके बाद से धमकी भरे कॉल आने शुरू हो गये.

फेसबुक पोस्ट लिखने पर बीजेपी नेता को मिल रही धमकी

आरोप है कि बाड़मेर बीजेपी नेता को गला काटने और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी पिछले चार-पांच दिनों से व्हाट्सएप कॉल कर दी जाने लगी. भूरसिंह कॉल्स को अनदेखा करते रहे. लेकिन धमकियों का सिलसिला बंद नहीं हुआ. भूरसिंह ने बीजेपी नेताओं के साथ बाड़मेर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और धमकी मिलने की शिकायत पुलिस थाने में की.

Bharatpur News: डीग की 9 पंचायतों के परिसीमन के विरोध में गांव वालों ने ली भू समाधि, 16 दिन से आंदोलन जारी

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर जिले में बीजेपी नेता को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी अलग अलग मोहन नंबरों से दी गई है. मामला दर्ज कर जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच में जुट गई है. अलग अलग नंबरों से किए गए कॉल की डिटेल निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक भूरसिंह राजपुरोहित लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं. वे बाड़मेर बीजेपी की आईटी सेल के संयोजक हैं. राजपुरोहित वर्तमान में सोशल मीडिया पर बीजेपी के प्रचार प्रसार का काम देख रहे हैं. भूरसिंह ने बीते 1 जून को आतंकवाद के खिलाफ एक पोस्ट डाली थी. इसमें भूरसिंह ने जिहादियों और आतंकवाद के खिलाफ लिखा था. उसके बाद से उनके पास धमकी भरे कॉल आने शुरू हो गये.

Ajmer News: दहेज में 10 लाख नहीं देने पर पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश, 7 के खिलाफ केस दर्ज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget