एक्सप्लोरर

Baran News: बारां में नेता के उत्पीड़न से परेशान होकर शख्स ने की आत्महत्या, पुलिस पर भी लगा ये आरोप

Baran Suicide News: बारां सिटी पुलिस थाने के क्षेत्र अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को शुभम सक्सेना का शव फंदे से लटका हुआ मिला. उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है.

Baran Latest News: राजस्थान के बारां जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस और एक स्थानीय नेता के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस और स्थानीय नेता पर ‘उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि शुभम सक्सेना (30) के परिवार ने शवगृह के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से इनकार कर दिया.

बारां सिटी पुलिस थाने के क्षेत्र अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को शुभम सक्सेना का शव फंदे से लटका हुआ मिला. क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि बारां नगर परिषद के पूर्व प्रमुख और कुछ अन्य लोगों के निर्देश पर उसके खिलाफ झूठे मामले बनाकर उसे परेशान किया जा रहा था.

प्रमोद जैन भाया ने बीजेपी नेताओं पर लगाया बड़ा आरोप

पूर्व राज्य मंत्री प्रमोद जैन भाया भी पीड़ित परिवार के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं. मीणा ने बताया कि शुभम के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें बारां नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल राठौर और स्थानीय ठेकेदार ओम प्रकाश गुर्जर द्वारा दर्ज कराए गए मारपीट और लूटपाट के मामले शामिल हैं.

कुछ दिन पहले हुई थी शुभम सक्सेना की गिरफ्तारी

शुभम ने राजस्थान हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत हासिल की थी. मीणा ने बताया कि कुछ दिन पहले शुभम को सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था. मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Dausa Borewell Accident: बोरवेल ने छीनी एक और मासूम की जान, 57 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया 5 साल का आर्यन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget