एक्सप्लोरर

Banswara: 'तुम्हारा तो APO करवाता हूं,' डॉक्टर पर गरजे BJP विधायक कैलाश मीणा और घंटे भर में आ गया ऑर्डर

Banswara: बांसवाड़ा की गढ़ी विधानसभा से बीजेपी विधायक कैलाश मीणा विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में एक डॉक्टर पर गरजते दिखाई दिए. यहीं नहीं आधे घंटे बाद उस डॉक्टर के एपीओ का फरमन जारी हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार आने के बाद उनके विधायकों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वो सरकारी अधिकारियों पर गरजते दिखाई दे रहे हैं. ऐसा ही मामला उदयपुर (Udaipur) संभाग के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में सामने आया. जिले की पांच सीटों में एक मात्र गढ़ी सीट से बीजेपी विधायक एक डॉक्टर पर गरजते दिखाई दिए. यही नहीं उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब आपको एपीओ (Awaiting Posting Orders) करवा दूंगा.

इसके आधे घंटे बाद डॉक्टर के एपीओ का फरमन जारी हो गया. दरअसल, बांसवाड़ा जिले के बोरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का आयोजन हुआ. इस शिविर में गढ़ी से बीजेपी विधायक कैलाश मीणा (Kailash Meena) भी पहुंचे. उन्होंने वहां उपस्थित जनता को संबोधित भी किया. शिविर में विधायक लोगों की शिकायतों के आधार पर सबंधित विभाग के अधिकारियों से उसके बारे में सवाल कर रहे थे.

'अधिकारी गांव में जाएं और गरीबों की सुनें'
इसी दौरान वो सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर आक्रोशित दिखे. संबोधन में उन्होंने कहा मेरा एक ही निवेदन है कि अधिकारी-कर्मचारी जो भी हैं, वो क्षेत्र में जाएं, गांवों में जाएं और गरीब की सुनें. अच्छा काम करोगे तो सम्मान मिलेगा, खराब काम किया तो आपको सजा मिलेगी ही मिलेगी. वहीं विधायक कैलाश मीणा का जो वीडियो सामने आया, उसमें उन्होंने बोरी गांव के डॉक्टर को फटकारा और  बाद में उसका एपीओ करवाया.

डॉक्टर पर गरजे BJP विधायक कैलाश मीणा
पहले तो उन्होंने बोरी के डॉ महेंद्र नेहरा को खड़ा किया. फिर विधायक ने डॉक्टर से कहा कि आप कितने दिन बोरी में आते हो. आप यहां कहां रहते हो. इस पर डॉक्टर ने कहा कि वो परतापुर में रहते हैं. यह सुन विधायक गुस्सा हुए और कहा कि वहां क्यों रहते हो. यहां बोरी में आपके क्वार्टर क्यों बना रखे हैं. डॉक्टर ने पानी की समस्या बताई तो विधायक ने कहा कि पानी नहीं है, तो यह कोई बात नहीं हुई. यहां बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं. लोग रहते हैं. आप यहां ड्यूटी पर ही नहीं आते.

इसके बाद विधायक ने डॉक्टर से कहा कि आपको तो मैं अभी एपीओ कराऊंगा. सीएमएचओ से बात कराओ. क्या मतलब यहां आते नहीं परतापुर में बैठे रहते हैं. आपको सरकार ने जनता की सेवा के लिए लगा रखा है. पगार दे रही है. आप परतापुर की पगार उठा रहे हो या बोरी की. यहां कंपाउंडर के भरोसे इलाज चलेगा क्या. सभा के बाद सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने डॉक्टर के एपीओ का ऑर्डर जारी किया. सीएमएचओ ने डॉक्टर का एपीओ मुख्यालय किया. 

ये भी पढें- Building Collapsed in Ajmer: उर्स से पहले अजमेर दरगाह के पास हादसा, 400 साल पुरानी जर्जर इमारत ढही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget