एक्सप्लोरर

उधारी की रकम मांगने पर मजदूर पर जानलेवा हमला, परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

Rajasthan News: बालोतरा में ढाबा मजदूर को उधारी की रकम मांगना महंगा पड़ गया. पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कोताही से इंकार किया है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बालोतरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आयी है. पैसे के लेनदेन में बदमाशों ने मजदूर का धारदार हथियार से आधा गला रेत दिया. खून से लथपथ मजदूर को अस्पताल पहुंचा गया है. अस्पताल में मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है.

पीड़ित का जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बालोतरा थाना क्षेत्र की घटना से चारण समाज में आक्रोश फैल गया. पीड़ित प्रतापदान के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही की आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.

बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हालचाल जाना. बालोतरा डीएसपी मनीष गुर्जर ने बताया कि प्रतापदान औद्योगिक क्षेत्र में ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. घटनास्थल से पुलिस ने चाकू बरामद किया है. बालोतरा थानाधिकारी ओम प्रकाश बिश्नोई ने पीड़ित की शिकायत पर कोताही से इंकार किया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए मालाराम को हिरासत में लिया गया था.

धारदार हथियार से आधा गला रेता

घटना से चारण समाज आक्रोशित है. बताया जाता है कि वारदात से 5 दिन पहले भी प्रतापदान को बदमाशों ने घेर कर गर्म सरियों से दाग दिया था. पीड़ित ने बालोतरा थाने में आरोपियों के खिलाफ घटना की शिकायत दर्ज कराई थी. परिवार के लोगों का आरोप है कि शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. 5 दिन बाद शख्स को धारदार हथियार से हमला कर प्रतापदान को बुरी तरह घायल कर दिया गया. बदमाशों ने एफआईआर वापस लेने के लिए धमकी भी दी थी. जख्मी हालत में प्रतापदान को छोड़कर बदमाश फरार हो गए थे. पीड़ित प्रतापदान की स्थिति नाजुक बनी हुई है. 47 वर्षीय पीड़ित प्रतापदान पुत्र पाबुदान चारण सांचौर के मेलावास का रहने वाला है.

10 हजार के लेनदेन का था विवाद

शिकायत के मुताबिक साथ में काम करने वाले मालाराम पुत्र दीपाराम को 10 हजार उधार दिए थे. होली पर वादे के मुताबिक पैसे नहीं मिलने पर उधार लौटाने को कहा गया. 25 अप्रैल की रात मालाराम और उसके अन्य 3 साथियों ने पैसे देने की बात कहकर पीड़ित प्रतापदान को बुलाया.

शराब पार्टी के बाद बदमाशों ने सरिया से प्रतापदान का शरीर दाग दिया. आरोपियो ने घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी. प्रतापदान की जेब में पड़े ₹1700 नगदी भी छीन ले गए. पीड़ित ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई. 5 दिन बाद बदमाशों ने मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया. नहीं मानने पर धारदार हथियार से पीड़ित का आधा गला रेत दिया. 

Rajasthan: राजस्थान में बिस्कुट लेने गई नाबालिग को दुकानदार ने बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget