एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में बिस्कुट लेने गई नाबालिग को दुकानदार ने बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी

Rajasthan News: राजस्थान के सांचौर में दसवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के सांचौर से एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. नाबालिग के पिता ने सांचोर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और  आरोपी की तलाश की जा रही है.

पीड़िता के पिता के तरफ से सांचौर थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया गया है कि उसकी नाबालिक पुत्री सुरावा गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ती है. 3 महीने पूर्व जब वो इंटरवल के समय स्कूल परिसर के पास स्थित आरोपी जबराराम पुत्र सैंधाराम मेघवाल के कैबिन पर बिस्कुट लेने गई थी तो उस दौरान आरोपी ने जबरदस्ती उसकी बेटी को पकड़ लिया और कैबिन के पीछे वाले कमरे में ले जाकर चाकू की नोंक पर उससे दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो भी ले दिए और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

आरोपी ने चिट्ठी और मोबाइल फोन दिया 
आरोपी की धमकी की वजह से पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया. पीड़िता के चाचा ने बताया कि 30 अप्रैल को जब मेरी भतीजी स्कूल से वापस लौट रही थी तो आरोपी ने एक थैली में उसकी भतीजी को फोन और एक चिट्ठी दी. जिसको उसने देख लिया और भतीजी से पूछताछ की तो उसने सारी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद आरोपी द्वारा दी गई चिट्ठी और मोबाइल सहित पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया.

आरोपी की तलाश शुरू
सांचौर थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि पीड़िता की ओर से कल पुलिस थाने में उपस्थित होकर एक व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू की गई है. फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है. थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता नाबालिक छात्रा है. रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि आरोपी की स्कूल के बाहर चॉकलेट और बिस्कुट की स्टॉल है. पीड़िता की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज करवा लिए गए हैं. वहीं आरोपी की तलाश जारी है. 

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में रील बनाते समय रियल में चली गोली, एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget