एक्सप्लोरर

Jaipur: अजान को लेकर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य का विवादित बयान, कहा- 'ये 5 टाइम की भारी समस्या...'

Balmukund Acharya News: बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि मुझे कई शिकायतें मिली हैं कि लाउडस्पीकर की आवाज़ दिन-ब-दिन तेज हो रही है. कुछ जगहों पर तो घरों के ऊपर लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं.

Balmukund Acharya News: जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. बालमुकुंद ने इस बार तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है. ये आपत्ति उन्होंने बिना नाम लिए दिन में पांच बार होने वाली अजान को लेकर जताई है.

दरअसल, बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वकीलों से पांच बार बजने लाउडस्पीकर को लेकर कहते नजर आ रहे हैं कि पांच बार लाउडस्पीकर बजने की समस्या से सभी को निजात दिलाएं.

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण स्कूली बच्चों और अस्पताल में रोगियों को परेशानी हो रही है. इसके अलावा, आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

'लगातार मिल रही शिकायतें'
बालमुकुंद ने रविवार (17 मार्च) को कहा कि इस समय हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं. वह उन घरों के बारे में बात कर रहे थे जहां लोग बीमार हैं, अस्पताल या स्कूल के पास लाउडस्पीकर की तेज आवाज से परेशान हो रहे हैं. परीक्षा का समय होने की वजह से भी छात्रों को पढ़ाई में बाधा आ रही है. 

शांति कर रहे भंग
आचार्य ने कहा कि मुझे कई शिकायतें मिली हैं कि लाउडस्पीकर की आवाज़ दिन-ब-दिन तेज हो रही है. कुछ जगहों पर तो घरों के ऊपर लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं, जो न केवल लोगों की शांति को भंग कर रहे हैं बल्कि उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना भी करवा रहे हैं.

'लोग पलायन को मजबूर'
उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर, जिनमें प्रमुख रूप से माइग्रेन के मरीजों और बीमार व्यक्तियों वाले क्षेत्र शामिल हैं, वहां लाउडस्पीकर की आवाज इतनी तेज है कि लोग वहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. विधायक ने प्रशासन से इस मामले की जांच करने की अपील की है और कहा है कि लाउडस्पीकर की आवाज़ निर्धारित मापदंडों के अनुसार होनी चाहिए.

'इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता'
आचार्य ने कहा कि यह अब बहुत बढ़ चुका है और अब इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल केवल निर्धारित नियमों और मापदंडों के तहत ही हो, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने सुझाव दिया कि इस मामले में अदालत में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की जाए, ताकि एक समान और न्यायपूर्ण तरीके से यह समस्या हल की जा सके.

एकतरफा कार्रवाई का उठाया मुद्दा
उन्होंने हिंदू धार्मिक आयोजनों में भी तेज आवाज़ वाले डीजे पर एकतरफा कार्रवाई का मुद्दा उठाया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि सिर्फ एक ही धर्म या वर्ग के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, जबकि अन्य समुदायों के आयोजनों में इसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही. उन्होंने यह मांग की कि सभी आयोजनों में समान रूप से नियमों का पालन किया जाना चाहिए.

 

ये भी पढ़ें

'कोई भी नेता पार्टी से ऊपर नहीं', राजस्थान कांग्रेस की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा की नेताओं को दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget