एक्सप्लोरर

'कोई भी नेता पार्टी से ऊपर नहीं', राजस्थान कांग्रेस की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा की नेताओं को दो टूक

Rajasthan Congress Meeting: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि काम न करने वाले लोगों को किनारे किया जाना चाहिए और काम करने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

Sukhjinder Singh Randhawa: राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि कोई भी नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो, पार्टी से ऊपर नहीं है. उन्होंने गुजरात में राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भविष्य की सफलता के लिए तैयार करने के महत्व पर प्रकाश डाला था. रंधावा ने पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा, “कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो.”

इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को बैठक में अवश्य शामिल होना चाहिए. रंधावा ने कहा कि उन्होंने सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को भी निर्देश दिया है कि वे बैठकों में शामिल न होने वाले नेताओं की रिपोर्ट तैयार करें और उसे कांग्रेस के प्रदेश इकाई कार्यालय को भेजें. कांग्रेस नेता ने उल्लेख किया कि राहुल गांधी ने गुजरात में इस बात पर जोर दिया था कि पार्टी को सक्रिय करने की जरूरत है और इसके लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाना चाहिए.

उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने का आह्वान किया, चाहे उनका पद या पार्टी के भीतर प्रभाव कुछ भी हो. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनका ध्यान एक मजबूत और स्थायी पार्टी संगठन बनाने पर है.

उन्होंने कहा, “आज मैं यहां हूं, कल मेरी जगह कोई और होगा और उसके बाद कोई और होगा.” डोटासरा ने कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है कि मैंने क्या हासिल किया, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि भविष्य के लिए एक मजबूत संगठन बनाने की जरूरत है.”

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “हम एकजुट हैं और मजबूत भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे.”

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि काम न करने वाले लोगों को किनारे किया जाना चाहिए और काम करने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरीश मीणा, नीरज डांगी सहित सांसद, विधायक और पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें: ASI रामचरण गौतम को मिलेगा शहीद का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की मदद, सीएम मोहन यादव का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget