एक्सप्लोरर

Election 2023: बहरोड़ विधायक बलजीत यादव 200 विधानसभा में लगाएंगे दौड़, जानें क्या है वजह

अलवर के बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर जनता से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर दौड़ लगाएंगे और अपना विरोध प्रकट करेंगे.

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने वाले हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल और राजनेता चुनावी मैदान में बाजी मारने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. राजनीतिक दल के साथ-साथ निर्दलीय भी मैदान में उतर कर जनता से मिल रहे हैं. अलवर के बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में पहुंचकर चुनावी रण में दौड़ते दिखे. विधायक बलजीत यादव ने एलान किया है कि वह राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर जनता से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर दौड़ लगाएंगे और अपना विरोध प्रकट करेंगे.

अलवर के बहरोड़ जिले के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने जोधपुर में शनिवार को मेहरानगढ़ किले की ओर जाने वाली सड़क पर अपने कुछ समर्थकों के साथ अपनी दौड़ की शुरुआत की. निर्दलीय विधायक बलजीत यादव की 14 सूत्री मांगे मनवाने के लिए राजस्थान की 200 विधानसभाओं में जनता के बीच पहुंचकर दौड़ लगाएंगे.

क्या हैं मांगें?

-राजस्थान सरकार 5 लाख पदों पर जल्द से जल्द भर्ती निकालकर 6 महीने में नियुक्तियां दी जाए
-गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण दिया जाए
-राजस्थान सरकार की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 90 से 100% आरक्षण दिया जाए
-परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाए जिस लेवल की परीक्षा हो उस लेवल के प्रश्न पत्र बनाया जाए
-CHA की मांगों को पूरा किया जाए
-बड़े प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग संस्थाओं द्वारा की जा रही लूट से जनता को बचाया जाए सरकार मुफ्त कोचिंग सेंटर चलाएं सरकारी शिक्षा में सुधार हो स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जाए
-तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई जाए
-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के वादे अनुसार समुंदर का पानी नहरों से राजस्थान में आए तथा यमुना और चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाएं
-किसानों की पूरी फसल सरकार उचित मूल्य पर खरीदे
-किसानों और गरीब लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए
-भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाए
-किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले आवारा पशुओं पर सरकार नियंत्रण करें
-नरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान करवाया जाए
-सेना में पूर्व की सरल केंद्र सरकार की ओर से स्थाई रूप से भर्ती की जाए

ये भी पढ़ें: Krishna Poonia Case: बढ़ सकती हैं कांग्रेस MLA कृष्णा पूनिया की मुश्किलें, आदेश के बावजूद नहीं लगाई CBI कोर्ट में हाजिरी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget