एक्सप्लोरर

Udaipur News: हाईटेक बन रहे उदयपुर रेलवे स्टेशन का मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया दौरा, विधानसभा चुनाव पर किया ये दावा

Udaipur Railway Station: उदयपुर रेलवे स्टेश को 'अमृत भारत स्टेशन' के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है. इसके तहत स्टेशन के 86248 वर्ग मीटर जगह को विकसित करने के साथ कई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा.

Ashwini Vaishnaw Udaipur Visit: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता लगातार मेवाड़ का दौरा कर रहे हैं. सोमवार (4 सितंबर) को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उदयपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उदयपुर सिटी रेलवे को हाई टेक बनाने के लिये किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. इसके बाद वे यहां से मध्य प्रदेश के नीमच के लिए रवाना हो गये. उदयपुर दौरे के समय अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत की और देशभर में कई रेलवे स्टेशनों को हाई टेक बनाने लिये किये जा रहे कार्यों के साथ प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

मीडिया से बातचीत से बातचीत करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया कि देशभर के रेलवे स्टेशन हाई टेक हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधायें मिल सके. स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने का जिम्मा उठाया है, जिस पर तेजी से काम हो रहा है. उन्होंने कहा, उदयपुर स्टेशन की बात करें तो यहां स्टेशन पर रूफ प्लाजा बन रहा है, जो देश का सबसे बड़ा प्लाजा होगा. इसकी अहमदाबाद से कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी और वन्दे भारत ट्रेन जब भी यहां से शुरू होगी टूरिस्ट का फ्लो बढ़ेगा. बेहतर सुविधा का फायदा उठाते हुए पर्यटक इस शहर में आसानी से आ सकेंगे. अश्विनी वैष्णव के साथ मौके पर स्थानीय बीजेपी सांसद, विधायक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे.

विधानसभा चुनाव को लेकर रेल मंत्री ने किया ये दावा

अश्विनि वैषण्व ने राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी राजस्थान में मजबूती से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलेगा और बीजेपी सरकार बनेगी. उदयपुर रेलवे स्टेशन को आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर 'अमृत भारत स्टेशन' के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है. परियोजना में मेवाड़ का हैरिटेज और आधुनिकता का समावेश है. रेलवे स्टेशन को प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने का प्रावधान है. रेलवे स्टेशन पर 20 नई लिफ्ट, 26 नये एस्केलेटर लगाकर मौजूदा संख्या को बढ़ाया जाएगा. दोनों फुटओवर ब्रिज को स्काई ब्रिज से जोड़ा जाएगा.

इन सुविधायों से लैस होगा उदपुर रेलवे स्टेशन

इसके अलावा उदयपुर रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित प्रतीक्षालय, एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टाल, शौचालय, बेगेज स्कैनर और कोच इन्डिकेटर के साथ ही हर तरह की आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी. रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन में कार पार्किंग, आगमन प्रस्थान के लिए अलग-अलग गेट, सुरक्षा जांच क्षेत्र, 72 मीटर चौड़ाई का कॉनकोर्स एरिया, शॉपिंग कोर्ट, कैफेटेरिया, वेटिंग एरिया का प्रावधान है. उदयपुर रेलवे स्टेशन के 86 हजार 248 वर्ग मीटर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा. इसमें 354 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अपराध पर अंकुश लगाने भरतपुर पुलिस की नई तरकीब, गश्त अधिकारियों के सोशल मीडिय पर शेयर होगा नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget