एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'नये-नये राम भक्त पैदा हो गये, चुनाव जीतने...', प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत?

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. उन्होंने इसे लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं. दिग्गज कांग्रेस नेता ने आखिर क्या कहा?

Ram Mandir Opening: अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है, इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं. वहीं रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं, इसे लेकर आज राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी का नाम न लेते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है. 

'बालाकोट की तरह राजनीति हो रही' 

अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास राजीव गांधी ने करवाया था. लेकिन राजनीति करने के लिये नये-नये राम भक्त पैदा हो गये हैं. उन्होंने कहा कि आज मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर चुनाव जीतेने के लिये बालाकोट की तरह राजनीति हो रही है. उन्होंने बीजेपी का नाम न लेते हुए निशाना साधा है. अशोक गहलोत ने कहा कि ये लोग धर्म का फायदा उठा रहे हैं, धर्म लोगों की कमजोरी है. गहलोत ने कहा-'देश में खतरनाक खेल चल रहा है. किस पार्टी से कौन बात करें यह आज तय होगा.'

बता दें कि इसके पहले बुधवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी रामलला की मूर्ति को लेकर सवाल किया था. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था, "...जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई?... नई मूर्ति की आवश्यकता क्या पड़ी?" 

वहीं 22 जनवरी को आयोजित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े न्योते के इस सवाल का सीधा जवाब ना देकर उन्होंने कहा,‘‘मुझे भगवान राम के दर्शन के लिए किसी के न्योते की जरूरत नहीं है. भगवान राम हमारे हृदय में हैं.'

बता दें कि इस साल लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है. इसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं बीते साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी में भारी मतों से जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: MP News: 'जब भी मेरी जरूरत हो...' शिवराज सिंह चौहान के नए घर का नाम 'मामा का घर', सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

 

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget