एक्सप्लोरर

राजस्थान में बाढ़ के नुकसान को लेकर बुलाया जाए विधानसभा का विशेष सत्र, पूर्व CM अशोक गहलोत ने की मांग

Ashok Gehlot News: अशोक गहलोत ने कहा कि बारिश और बाढ़ से किसानों और दूसरे प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए.

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान विधानसभा आए इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी. गहलोत ने बाढ़ के हालात को देखते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की.

अशोक गहलोत ने राज्य में बारिश और बाढ़ के हालात पर चिंता जताते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने या फिर मौजूदा सत्र को आगे बढ़कर इस पर विशेष रूप से चर्चा कराए जाने की मांग की. इसके अलावा किसानों और दूसरे प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज दिए जाने की मांग की.

सदन में सीसीटीवी कैमरों पर क्या कहा?

अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा के सदन में सीसीटीवी कैमरे के मामले में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, "हमारे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले को बहुत अच्छी तरह उठाया है. मौजूदा सरकार से हम कोई उम्मीद नहीं कर सकते कि अगले सत्र से पहले यह कैमरे हटा लिए जांए, लेकिन हमारे लीडर ऑफ अपॉजिशन इस मामले में तय करेंगे कि यह आंदोलन कितना आगे लेकर जाया जाए. 

बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष वाले ब्लॉक में हिडन कैमरे लगाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने भजनलाल सरकार पर निगरानी करने का आरोप भी लगाया.

'ऐसा लग रहा है गवर्नेंस ही नहीं'

वहीं राजस्थान में बाढ़ के हालात के दौरान आपदा प्रबंधन और कथित रूप से बिगड़ी कानून व्यवस्था के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "ऐसा लग ही नहीं रहा कि राजस्थान में गवर्नेंस भी है. अजमेर में जो बांध टूटा लोगों के घरों में पानी भर गया लोगों के नुकसान हुआ. मैं खुद होकर आया. मैं मुख्यमंत्री से भी बात की और विधानसभा अध्यक्ष से भी की. इस मामले को अलग से मानते हुए विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए अलग से सर्वे होना चाहिए."

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget