एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बाद अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बोले- 'बीजेपी के दबाव में कर रहा काम'

Ashok Gehlot News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के मुताबिक चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है और यह देश के लिए बड़ा खतरा है. जनता के मन में भी अब संदेह होने लगा है.

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर निशाना साधे जाने को सही बताया. साथ ही चुनाव प्रणाली और उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं.

अशोक गहलोत ने शुक्रवार (8 अगस्त) को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता सबसे जरूरी है. चुनाव आयोग की निष्पक्षता इनमें से सबसे ज्यादा जरूरी है. देश में इन दिनों बेहद खतरनाक खेल हो रहा है." 

'चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे तो कैसे बचेगा लोकतंत्र'

उन्होंने आगे कहा, "चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे तो देश और लोकतंत्र कहां बचेगा. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के नियम में बदलाव किए जाने के बाद ही संदेह पैदा हो गया था. अगर पुरानी प्रक्रिया होती तो शायद सवाल नहीं उठते. सीजेआई को नियुक्ति प्रक्रिया से हटाए जाने के बाद शक पैदा होने लगा था. राहुल गांधी के आरोपों के बाद जनता में भ्रम पैदा होने लगा है. ऐसे में चुनाव आयोग को सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए."

'चुनाव आयोग को जारी करना चाहिए शपथ पत्र'

अशोक गहलोत का कहना है कि राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगने के बजाय चुनाव आयोग को खुद अपनी तरफ से शपथ पत्र जारी करना चाहिए. पिछले 11 सालों से मीडिया भी भय के माहौल में काम कर रहा है. देश में चौथा स्तंभ कमजोर हो रहा है. बीजेपी और आरएसएस का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के दबाव में काम कर रहा है. पहले दूसरे देश भारत के चुनाव आयोग को आदर्श मानकर अपने यहां काम करते थे, लेकिन राहुल गांधी के सवाल उठाने के बाद अब चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खतरे में पड़ी हुई है.

'जनता के मन में संदेह'

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के मुताबिक चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है और यह देश के लिए बड़ा खतरा है. जनता के मन में भी अब संदेह होने लगा है. जनता को लग रहा है कि कहीं कुछ गड़बड़ जरूर है. लोकतंत्र में सवाल उठाने का राहुल गांधी को अधिकार है. 

'हिंदू-मुसलमान में लगी बीजेपी'

उन्होंने कहा, "बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है. वह सिर्फ हिंदू मुसलमान करने में ही लगी रहती है, जबकि यह देश सभी का है. 
न्यायपालिका की भी निष्पक्षता जरूरी है." उनका कहना है कि चार राज्यों के चुनाव आयोग की वेबसाइट नहीं खुल रही है. बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की वेबसाइट नहीं खुल रही है. यह भी शक पैदा कर रही है.

'वोटों की चोरी लोकतंत्र के लिए खतरा'

अशोक गहलोत ने कहा, "राहुल गांधी को पहचानने में बीजेपी को वक्त लगेगा. राहुल गांधी ने जो मुद्दा उठाया है, यह उनका धर्म भी है और कर्तव्य भी. यह हकीकत है कि वोटों की चोरी हो रही है. यह लोकतंत्र के लिए खतरा है." 

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने संविधान की शपथ ली है. ऐसे में शपथ पत्र चुनाव आयोग को देना चाहिए. हिंदू मुसलमान की बात करके बीजेपी बहुत दिन नहीं रह सकती. गलती सुधारने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट बंद हो सकती हैं." 

'दबाव और भय में जी रहे लोग'

अशोक गहलोत ने दावा किया, "मीडिया भी इस मुद्दे को ठीक से जगह नहीं दे रहा है. मीडिया भी दबाव में काम कर रहा है. बीजेपी के लोग देश को लूट रहे हैं. लोग दबाव और भय में जी रहे हैं और चिंतित हैं. इस मामले में अब पब्लिक को आगे आना चाहिए. देश में एक साथ चारों तरफ से मुसीबतें आ रही है. भारत चारों तरफ से घिरता जा रहा है और अकेला पड़ता जा रहा है." 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, "पहलगाम हमले के बाद हम दुनिया में अलग-अलग पड़ गए और कोई भी हमारा साथ देने के लिए खड़ा नजर नहीं आया. ट्रंप लगातार धमकी दे रहे हैं और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं. पीएम मोदी को समझना चाहिए कि पूरा देश उनके साथ है." 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget