एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत ने अपनी सरकार गिराने के लिए लिया इन लोगों का नाम, कहा- 'हमारी पार्टी के अंदर...'

अशोक गहलोत ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक व मध्य प्रदेश की सरकार बदल दी, राजस्थान की सरकार बदल नहीं पाए. षड्यंत्रकारी लोगों ने हमारी पार्टी के अंदर विरोध करवाया.

Ashok Gehlot News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 दिन के प्रवास पर जोधपुर आए में हैं. इस दौरान सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात के बाद आगामी दिनों में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्तों के साथ बैठक की. मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोला.

अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान, बीजेपी वालों ने ही सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा था. मोदी सरकार में अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत ने जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया था. लेकिन देश के कई राज्यों की सरकारों को उन्होंने फेल कर दिया, एकमात्र राजस्थान की सरकार थी, जिसे गिराने में वो फेल हो गए. 

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र, कर्नाटक व मध्य प्रदेश की सरकार बदल दी, यह लोग झारखंड की सरकार बदल नहीं पाए. यह जो तमाम षड्यंत्रकारी लोग थे. जिन्होंने हमारी पार्टी के अंदर विरोध करवाया, इन्होंने पैसे बांटे, मेरे पास पैसे बांटने का प्रूफ है. ये लोग संविधान दिवस मना रहे हैं.''

सरकार गिराने के लिए 25 व 35 करोड़ दिए गए
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक मध्य प्रदेश में इन्होंने इतने पैसे बांटे, कोई कह रहा है 25 करोड़, कोई 35 करोड़ रुपये दिए हैं. इस तरह से देश मे सरकारे गिराई जा रही है. यह हालत है तो कहां जा रहा है हमारा मुल्क? केवल हिंदू हिंदू करके राजनीतिक करोगे तो देश बर्बाद हो जाएगा. देश में डेमोक्रेसी खत्म हो जाएगी, तो क्या बचेगा? यह लोग देशभर में हॉर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं. हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिराई जा रही हैं. तो डेमोक्रेसी कैसे बचेगी?

अब देश में अघोषित इमरजेंसी- अशोक गहलोत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह स्वतंत्रता  सेनानियों का दिवस मना रहे हैं. इमरजेंसी लगी, हमारी कुछ गलतियां हुई. हमने माफी भी मांग ली थी. कांग्रेस को उसकी सजा मिल गई. इंदिरा गांधी को उत्तर भारत के अंदर हरवा दिया. इमरजेंसी के बाद देश में इतना बदलाव हुआ, मिलावट खोरी बंद हो गई, भ्रष्टाचार बंद हो गया. उस समय तो घोषित इमरजेंसी थी. लेकिन अभी देशभर में अघोषित इमरजेंसी लागू है. पत्रकारों को साहित्यकारों को या लेखक को देख लीजिए, कितने जेल के अंदर बंद हैं. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget