एक्सप्लोरर

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ त्रासदी पर छलका अशोक गहलोत का दर्द, सरकार से कर दी ये खास मांग

Ashok Gehlot News: किश्तवाड़ में बादल फटने की त्रासदी पर अशोक गहलोत ने शोक जताया है. सरकार से उन्होंने मांग की है कि संवेदनशील इलाकों में पूर्व चेतावनी प्रणाली लागू हो.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में बादल फटने से हुई बड़ी तबाही ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस घटना को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीँ सरकार से इस ओर ठोस कदम उठाने को लेकर मांग की है.

उत्तराखंड में भी हुआ था ऐसा हादसा- गहलोत

गहलोत ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के चसोटी गांव में बादल फटने से आई आपदा भयावह रूप ले चुकी है. इस हादसे में अभी तक 65 लोगों के शव मिल चुके हैं एवं सैकड़ों लोग लापता हैं. इनमें अधिकांश मचैल माता की पदयात्रा के श्रद्धालु हैं. ऐसा ही हादसा कुछ दिन पहले उत्तराखंड में भी हुआ था."

सरकार को उठाने होंगे ठोस कदम

गहलोत ने सरकार से अपील की कि "सरकार को बार-बार हो रहे इन हादसों की वजहों की पहचान करनी चाहिए जिससे इस तरह की आपदाओं से हो रही जनहानि से बचा जा सके. ऐसी आपदाओं की आशंका वाले क्षेत्रों में पूर्व चेतावनी जारी करने की व्यवस्था हो जिससे वहां जाने एवं रहने वाले लोगों को समयबद्ध तरीके से जानकारी मिल सके."

पूर्व चेतावनी व्यवस्था पर जोर

पूर्व मुख्यमंत्री ने खासतौर पर पूर्व चेतावनी प्रणाली (Early Warning System) पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में बादल फटने या भूस्खलन की आशंका ज्यादा रहती है, वहां समय रहते अलर्ट जारी होना चाहिए. इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को पहले से जानकारी मिल सकेगी और जान बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे.

कठुआ में भी हुई बादल फटने की घटना 

बता दें किश्तवाड़ में बादल फटने से आई आपदा के बाद अब कठुआ में बादल फटा है. आज रविवार को कठुआ जिले के जोड़ इलाके में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. मलबे की चपेट में कई घर आ गए हैं. मौत का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है.

About the author पंकज यादव

पंकज यादव, ABP News में स्टेट कंसल्टेंट्स टीम में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने Live Today News Channel, Inshorts News App और Dainik Bhaskar Digital जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े अनुभव हासिल किए.

पंकज की प्रमुख पत्रकारिता रुचि राजनीति, सरकार और प्रशासन, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों, खेल और फीचर लेखन में रही है. उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक विषयों को समझने और उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में विशेष रुचि है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी उन्होंने काम किया है.

पंकज ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पंकज से पत्रकारिता और पेशेवर संपर्क के लिए उनके X प्रोफाइल @pankajyadav1520 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget