एक्सप्लोरर

जम्मू के कठुआ में बादल फटने से भारी तबाही, 7 लोगों की मौत, मलबे की चपेट में आए कई घर 

Kathua Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. कई घर मलबे में दब गए हैं और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. 7 लोगों की मौत की खबर है.

किश्तवाड़ में बादल फटने से आई आपदा के कुछ ही दिन बाद अब कठुआ में बादल फटा है. रविवार (17 अगस्त) को कठुआ जिले के जोड़ इलाके में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. मलबे की चपेट में कई घर आ गए हैं. मौत का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है. 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की. शुरुआती समय में इस आपदा में 4 लोगों की मौत की सूचना मिली थी. रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच समय के साथ मौत का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया.

इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान पहुंचा है, जबकि पुलिस स्टेशन कठुआ प्रभावित हुआ है. नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत बचाव कार्य में जुट गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे का एक हिस्सा भी मलबे की चपेट में आया है. नेशनल हाईवे की एक ट्यूब को बंद कर दिया गया है. अभी नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल है. राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं.

किश्तवाड़ आपदा में अब तक 65 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) और अस्पताल में किश्तवाड़ आपदा में गंभीर घायल हुए 25 लोगों की बड़ी सर्जरी हुई और उनकी जान बचाई गई. 14 अगस्त की रात को गंभीर रूप से घायल 66 मरीजों को जीएमसी जम्मू ले आया गया. उसी रात लोगों की जान बचाने के लिए लगभग 25 बड़ी सर्जरी की गई.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ के चशोती गांव में बादल फटने से प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की. आपदाग्रस्त गांव के दौरे के दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति 'एकजुटता और तत्काल राहत के उपाय' के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता की घोषणा की तथा उन्हें दीर्घकालिक सहायता का आश्वासन भी दिया. 

सीएम उमस अबदु्ल्ला ने शनिवार को बताया था कि 60 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 100 से अधिक घायल हुए और 82 अन्य लापता हैं. 
उन्होंने काह था कि आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

संरचनात्मक क्षति के लिए मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के लिए एक लाख रुपये, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 50,000 रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं के लिए 25,000 रुपये की घोषणा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget