एक्सप्लोरर

Rajasthan: अशोक गहलोत का गजेंद्र शेखावत पर हमला, 'चुनी हुई सरकार गिराने के पाप से मुक्त नहीं हो सकते'

Rajasthan News: 2020 के राजनीतिक संकट पर अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शेखावत वॉइस सैंपल देकर ईमानदारी साबित करें.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2020 के राजनीतिक संकट को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तीखा हमला बोला है. गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बयान जारी कर कहा कि “शेखावत चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास के पाप से मुक्त नहीं हो सकते.”

गहलोत ने अपने बयान में साफ कहा कि शेखावत 2020 में कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश का हिस्सा रहे थे और आज भी उससे पल्ला नहीं झाड़ सकते. उन्होंने कहा, “राजस्थान में 2020 में कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश करने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा एक मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने पर बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं.”

'वॉइस सैंपल' पर उठाया सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने शेखावत को चुनौती देते हुए पूछा कि अगर वे सचमुच ईमानदार हैं तो अब तक ऑडियो टेप के मामले में 'वॉइस सैंपल' क्यों नहीं दिया. गहलोत बोले, “यदि इतने ही ईमानदार हैं तो विधायकों से खरीद-फरोख्त की बात करने वाले ऑडियो की जांच के लिए आज तक वॉइस सैंपल क्यों नहीं दिया? संजय जैन वाले मुकदमे में वो बार-बार अदालत में वॉइस सैंपल देने का विरोध क्यों करते हैं?”

इधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में कहा कि अदालत ने एसीबी और सीबीआई की 'क्लोजर रिपोर्ट' स्वीकार कर ली है. उन्होंने दावा किया, “सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन दबाया नहीं जा सकता.”

‘एजेंसियों पर दबाव डालकर बदली दिशा’

गहलोत ने अपने बयान में यह भी कहा कि सरकार बदलने के बाद जांच एजेंसियों पर दबाव बनाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि “पहले संजीवनी केस और अब दूसरे मामलों में जांच एजेंसियों पर दबाव डालकर तथ्य तोड़-मरोड़कर एफआर लगाई जा रही है, जिससे अदालत के सामने कोई और चारा नहीं बचता है.”

2020 की ‘मानेसर कड़ी’ फिर हुई ताजा

गहलोत ने कहा, “जुलाई-अगस्त 2020 में सरकार गिराने के लिए 30 विधायकों के समर्थन वापसी के दावे, 20 विधायकों को मानेसर ले जाना, अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान और जफर इस्लाम से मुलाकात, कांग्रेस नेताओं पर ईडी, आईटी और सीबीआई के छापे, विधायकों को रिश्वत के मामले, बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों पर अचानक मुकदमे सब कुछ प्रदेशवासियों के मन में ताजा है.”

‘मध्य प्रदेश जैसा प्लान राजस्थान में भी’

गहलोत ने कहा कि ठीक उसी समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराई गई थी और राजस्थान में भी वैसा ही प्रयास हुआ. लेकिन कांग्रेस आलाकमान और जनता के समर्थन से वो कोशिश नाकाम रही और उनकी सरकार पूरे पांच साल चली.

‘शेखावत इस पाप से मुक्त नहीं हो सकते’

गहलोत ने अपने बयान का अंत करते हुए कहा, “इस प्रकार गजेंद्र सिंह शेखावत चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास के इस पाप से कभी मुक्त नहीं हो सकते.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget