एक्सप्लोरर

राजस्थान: भरतपुर में धर्मांतरण का खेल, गरीबों को लालच देकर धर्म बदलवाने के आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान में भरतपुर के धर्मांतरण सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की. धर्मांतरण सेंटर चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि तीसरा व्यक्ति सामान लेकर फरार हो गया.

राजस्थान सरकार ने विधानसभा में धर्मांतरण को रोकने के लिए बिल पारित कराया गया है, लेकिन राज्य में फिर भी धर्मांतरण की घटनाएं नहीं रुक रही हैं. भरतपुर में पहले भी कई मामले धर्मांतरण के आए हैं. विगत रविवार को भी भरतपुर शहर में फिर से एक मामला सामने आया है.

धर्मांतरण केंद्र पर बजरंग दल व् विश्व हिंदू परिषद की सूचना पर पुलिस पहुंची और धर्मांतरण सेंटर चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि तीसरा व्यक्ति सामान लेकर फरार हो गया.

गरीबों को लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी में हिन्दू धर्म के गरीब और भोले-भाले लोगों को धर्मांतरण केंद्र पर बुलाकर, उन्हें रुपये, कपड़े, राशन और नौकरी देने का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का काम किया जा रहा था.

उन्हें हिन्दू से ईसाई बनाया जा रहा था. धर्मांतरण सेंटर पर काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे और लोग बुलाए गए थे. लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करने के लिए, धर्मांतरण सेंटर चलाने वाले हरीओम कोली और योगेश कोली को पुलिस ने पकड़ लिया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने धर्मांतरण सेंटर से ये सामान किया जब्त 

वहीं धर्मांतरण करवाने वाले दो लोगों को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले गई है. मौके से पुलिस ने धर्मांतरण सेंटर से बाइबल, होली वॉटर सहित अन्य सामग्री जब्त की है. शहर कोतवाली प्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कॉलोनी में धर्मांतरण सेंटर चल रहा है, जहां काफी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया है.

सूचना के बाद कार्रवाई की गई, जहां से दो लोगों को पकड़ लिया गया है, और उनसे पूछताछ की जाएगी. सेंटर से सामान भी जब्त किया गया है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी शहर में धर्मांतरण सेंटर पकड़े गए थे.       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget