एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत की दो टूक- दो महीने पहले ही टिकट तय करे आलाकमान, एमएलए खुद कह रहे हैं यह बात

Rajasthan News: उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अभी मुझे दिल्ली में कहा कि खाली योजनाओं से काम नहीं चलता है, सब कुछ हुआ है, लेकिन विधायक नेताओं का कैसा व्यवहार है. उसमें जीतने की क्षमता है कि नहीं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने आलाकमान से इस बार विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही टिकट तय करने की अपील की है. उनका मानना है कि कई मौजूदा विधायक इस बार चुनाव हार रहे हैं. यूथ कांग्रेस (Youth Congress) की बैठक में गहलोत ने कहा,''हमारे कुछ एमएलए खुद ही कहते हैं कि मैं नहीं जीत पा रहा हूं.हम उनको पूछेंगे कि आप किसे मौका देना चाहते हो.चुनाव में जीतना है तो केवल जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट देना चाहिए तब हम जीतेंगे.''

बंद हो लंबी बैठकों का दौर

जयपुर में गुरुवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज भवन में यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी.इसमें सीएम ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा,''दिल्ली में लंबी बैठकों का सिस्टम बंद होना चाहिए.दो महीने पहले टिकट फाइनल कर दें, जिसे टिकट मिलना है, उसे इशारा कर दें. वो लोग काम में लग जाएं. साधनों की कमी भी रहेगी, क्योंकि जिस तरह पॉलिटिकल पार्टियों को टाइट कर रखा है.''

गहलोत ने कहा,'' राहुल गांधी ने अभी मुझे दिल्ली में कहा कि खाली योजनाओं से काम नहीं चलता है, सब कुछ हुआ है, लेकिन विधायक नेताओं का कैसा व्यवहार है. क्षेत्र में जीतने की क्षमता है कि नहीं. 100 सीटों पर तो वैसे ही हम चुनाव हारे हुए हैं, वो खाली पड़ी है.''

युवा कांग्रेसियों को दी यह सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा,''यूथ कांग्रेस के नेताओं को चाहिए कि अभी से प्रयास शुरू कर दें. मैं इसके खिलाफ हूं कि चुनाव में जब टिकट तय करने बोर्ड बैठता है तो अध्यक्ष भी पर्ची भेजते हैं. कोशिश करते हैं कि यूथ कांग्रेस को 10-12 टिकट मिलें, उसमें दो चार को मिलता है या नहीं मिलता है, वह नहीं होना चाहिए. हमने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी कहा है,दो महीने पहले टिकट तय हो जाएं. जिन्हें टिकट मिलना है वह दो महीने पहले ही तय हो जाएं.''

उन्होंने कहा, ''जो कुछ भी आपको फीडबैक मिले, जो एजेंसियां बनी हैं, सुनील करके कोई हैं जो एआईसीसी की तरफ से सर्वे कर रहे हैं, उनसे आप बात कर लीजिए. हम भी बात करेंगे.'' गहलोत ने कहा कि सर्वे दो तीन तरह के होते हैं. जो जितना कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहता है, सर्वे में उसी का कार्यकर्ता नाम लेते हैं. उसी के बारे में कार्यकर्ता बात करते हैं कि वह जीत सकता है.वो नाम अगर पहले आ जाएं, जैसे 25 नाम दे दिए, पहले ही उनको सर्वे में डलवा दीजिए.हमें जब दो महीने पहले ही नाम पता लग जाएं, चुनाव में जब टिकटों के लिए दिल्ली की सड़कों पर घूमना पड़ता है तो नेता भी थक जाते हैं और कार्यकर्ता भी थक जाते हैं. फिर टिकट मिलते हैं तो थका हुआ क्या काम करेगा वहां पर.''

दिल पर पत्थर रखकर राजनीति करना सीखें
गहलोत ने कहा, ''इस बार तैयारी भी करो, आगे बढ़ना है तो एक बात याद रखो. जिंदगी में एक बार पार्टी हाईकमान का फैसला आ जाए, दुख तो होता है जब टिकट नहीं मिला और इच्छा पूरी नहीं हुई.उस वक्त दिल पर पत्थर रखकर राजनीति होनी चाहिए. दिल कितना कोमल होता है, उस पर पत्थर रखो. जो दिल पर पत्थर रखकर राजनीति कर लेगा वह कामयाब होगा.''

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राजस्‍थान सरकार के मंत्री के बेटे का अजब गजब वीडियो वायरल, सिस्‍टम पर खड़े हो रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget