एक्सप्लोरर

Rajasthan: Aadhar Aard नहीं बनने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, जयपुर से दिल्ली तक लगा चुका है चक्कर

Jaipur News: आधार कार्ड नहीं बना तो राजस्थान में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. पुलिस ने उसे समझाकर उसे नीचे उतारा. युवक का कहना है कि वो आधार कार्ड के लिए जयपुर से दिल्ली तक चक्कर लगा चुका है.

Rajasthan Aadhar Card: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में आधार कार्ड (Aadhar Card) नहीं बनने से परेशान युवक मोबाइल टावर (Mobile tower) पर चढ़ गया.  मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और युवक से बात की. युवक ने आधार कार्ड मौके पर बनवाने की मांग की और उसी कंडीशन में नीचे उतरने की बात कही. अधिकारियों ने मौके पर समझाया भी. इसके बाद करीब 30 मिनट तक युवक और प्रशासन के बीच चली वार्ता के बाद युवक नीचे उतरा. टावर से उतरने के बाद युवक को पुलिस (Police) ने हिरासत में ले लिया, जहां उसे छोड़ दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि युवक का जल्द आधार कार्ड बना दिया जाएगा. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे.

सालों से आधार कार्ड नहीं बनने से था परेशान 
युवक नरेंद्र कुमार बलाई प्रागपुरा थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी का रहने वाला है. युवक की उम्र 27 साल है. युवक नरेंद्र कुमार ने बताया कि वो पिछले 8 सालों से आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर चक्कर लगा रहा है. लेकिन, उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा, जबकि आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में अनिवार्य कर दिया गया है. ना तो उसका बैंक खाता खुल पा रहा है ना ही उसका पैन कार्ड बन रहा है. ऐसे में वो कहीं योजनाओं सहित जरूरी जगहों पर आधार कार्ड के बिना अटक जाता है. युवक नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने जयपुर से लेकर दिल्ली तक आधार कार्ड बनाने के लिए चक्कर काट लिए, लेकिन उसका आधार कार्ड नहीं बना. सभी जगह कई कारणों का हवाला देकर लौटा दिया जाता, दस्तावेज पूरे कर जाता तब भी नहीं बनाते.

Udaipur: राजस्थान में पुष्पा फिल्म की तर्ज पर कर रहे तस्करी, दूध के टैंकर में गुजरात ले जाई जा रही शराब जब्त

युवक बोला एक ही रास्ता बचा 
पीड़ित युवक नरेंद्र बलाई जयपुर से लेकर दिल्ली तक आधार कार्ड बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा चुका है. लेकिन उसका आधार कार्ड नहीं बना तो इससे युवक का आहत हो गया. किसी ने उसकी मदद नहीं की तो उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने का निर्णय लिया. वो शुक्रवार दोपहर को पटावा कस्बे के नवोदय स्कूल मार्ग पर स्थित मोबाइल टावर के पास गया और लोगों से टावर पर चढ़ने की बात कहता हुआ ऊपर चढ़ गया. इस पर लोगों ने प्रागपुरा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने को बाद मौके पर पहुंची ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना और आधार कार्ड बनाने की मांग करने लगा. मौके पर तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, युवक से बातचीत की तब जाकर युवक नीचे उतरा.

प्रशासन ने दिया आधार कार्ड बनाने का आश्वासन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने युवक टावर से समझाकर 30 मिनट बाद नीचे उतारा. इसके बाद प्रागपुरा थाना पुलिस युवक को सीधा हिरासत में लेकर थाने लेकर आई. युवक आधार कार्ड नहीं बनने से इतना परेशान हो गया कि वो थाने में ही रोने लगा. ऐसे में अधिकारियों ने युवक को जल्द आधार कार्ड बनाने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने कहा कि वो अपने दस्तावेजों को कलेक्ट्रेट स्थित सूचना प्रौद्योगिकी सेंटर पर लेकर पहुंचे जहां दस्तावेजों को जांच कर जल्द आधार कार्ड बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस और आम लोगों के बीच दूरी होगी कम, स्कूल में बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget