एक्सप्लोरर

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से भागे 2 बाघ, एक ने तीन लोगों को किया जख्मी, दूसरा अब भी लापता

Sariska Tiger Reserve: सरिस्का अभ्यारण्य से दो बाघ भटक गए हैं. टी-2402 बाघ ने माहु खुर्द में तीन लोगों को घायल कर दिया. वन विभाग उसे पकड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है.

Tigers of Sariska Reserve: राजस्थान के अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व से दो बाघ बाहर चले गए हैं, जिनको अब तक पकड़ा नहीं जा सका है. एक बाघ T-2402 ने माहु खुर्द गांव के तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. यह गांव टाइगर रिजर्व से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है.  वहीं, दूसरे बाघ का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को घायल करने वाले बाघ की उम्र 2 साल है, जो पहले अकबरपुर रेंज के सुकोला इलाके में रहता था. सुबह करीब 7.30 बजे 47 वर्षीय उमा महावर खेत में काम कर रही थीं, जब उन्होंने झाड़ियों के पीछे से कुछ आवाज सुनी. जब उमा महावर झाड़ियों के पास गईं तो बाघ ने उन पर हमला कर दिया. उमा की चीखें सुन कर विनोद मीणा और बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे और बाघ को डंडा दिखाते हुए महिला को बचाने की कोशिश की. बाघ ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह जानकारी गांव के सरपंच पुष्पेंद्र शर्मा ने दी है.

सबसे पहले रिजर्व से 30km दूर दिखा था बाघ

तीनों घायलों को दौसा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इसके बाद जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मंगलवार रात अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से घूमता हुआ एक बाघ 30 किलोमीटर दूर तक आ गया. वह देवती का बास, प्रधानों का गवाड़ा गांव में पहुंचा. बाघ को देख कर मौके पर मौजूद कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया. इसके बाद गांव वाले डर के मारे छत पर चढ़ गए और बाघ का वीडियो बनाया. इसके बाद बाघ और आगे बढ़ा और दौसा के महु खुर्द गांव पहुंच गया. 

बुधवार शाम तक रेस्क्यू टीम बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन नाकामयाबी ही हाथ लगी. बुधवार की शाम पौने चार बजे बाघ सरसों के खेत के पास मिला. सरिस्का, जयपुर और रणथम्बोर वन विभाग की टीमें गाड़ियों पर बैठकर उसका पीछा करने में जुट गईं. टाइगर ने उनके वाहनों पर भी हमला कर दिया. 

यह भी पढ़ें: नहीं बच सकी चेतना, 10 दिन से भूखी-प्यासी बोरवेल के अंधेरे में फंसी, करती रही जिंदगी का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget