एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: राजस्थान के रण में उतरने के बाद अलवर पहुंचे ओवैसी, संभावित उम्मीदवारों पर दिया ये बयान

Asaduddin Owaisi कल देर शाम अलवर के टपूकड़ा क्षेत्र पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा, राजस्थान में पार्टी चुनाव लड़ेगी जिसके लिए एक छह सदस्यीय कोर कमेटी बनाई है जो अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

राजस्थान में करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा के चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) होने हैं. राज्य की दो बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने तो अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (AIMIM President Asaduddin Owaisi) ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है. ओवैसी कल देर शाम अलवर (Alwar) के टपूकड़ा क्षेत्र में पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा, राजस्थान में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी जिसके लिए पार्टी ने एक छह सदस्यीय कोर कमेटी बनाई है जो अपनी रिपोर्ट पेश करेगी, उसके बाद पार्टी आगे काम करेगी.

जुलाई में प्रत्याशियों पर चर्चा-ओवैसी
दरअसल राजस्थान में भले ही आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी का फिलहाल कोई वजूद नहीं है पर पंजाब चुनाव में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात सहित राजस्थान पर पूरी निगाह रखे हुए है. वहीं प्रदेश में अब ओवैसी ने भी दस्तक दे दी है. हालांकि ओवैसी  की नजर मुख्य रूप से प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा सीटों पर रहेगी. उनका कहना है कि कोर कमेटी द्वारा जुलाई में रिपोर्ट देने के बाद प्रत्याशियों पर चर्चा होगी.

Rajasthan Election: ओवैसी बोले- राजस्थान में अगले साल पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस के वोट बैंक में लगा सकते हैं सेंध
माना जा रहा है ओवैसी की पार्टी के चुनाव में उतरने के बाद वे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं जिसका नुकसान कांग्रेस को होगा. हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि राजस्थान में ओवैसी की पार्टी को कितनी सफलता मिल पाएगी. बता दें कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने आने वाले समय में गठबंधन करने की बात भी कही है. बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी के पांच विधायक चुनाव जीते थे. इससे उत्साहित होकर उन्होंने इस साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था.

World No Tobacco Day 2022: दिल्ली के इस अस्पताल में होगा तंबाकू खाने वालों का इलाज, केंद्र में दी जाएगी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget