एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: ओवैसी बोले- राजस्थान में अगले साल पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

Asaduddin Owaisi Jaipur Visit: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो गठबंधन भी करेंगे लेकिन कांग्रेस और बीजेपी से अलाइंस नहीं करेंगे.

AIMIM to Contest Rajasthan Polls: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) में पूरी ताकत के साथ उतरने का एलान किया है. ओवैसी ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ेगी लेकिन पहले राज्य में संगठन को मजबूत करेंगे और सीटें भी बताएंगे.

जयपुर के दौरे पर मंगलवार को यहां ओवैसी ने कहा कि वक्त आने पर गठबंधन भी करेंगे लेकिन बीजेपी और कांग्रेस से अलाइंस नही किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई सत्ता की नहीं, लीडरशिप की है ताकि इंसाफ की लड़ाई लड़ सकें. ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह कोर कमेटी तय करेगी. उन्होंने कहा कि जुलाई तक राज्य में उनकी पार्टी का संगठन तैयार होगा, फिलहाल छह लोगों की कोर कमेटी बनाई गई है. 

Rajya Sabha Election 2022: सीएम गहलोत का दावा- राज्यसभा चुनाव में जीतेंगे कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार, BJP पर लगाया ये बड़ा आरोप

क्या पार्टी अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों पर नजर रखे हुए है? इस सवाल पर ओवैसी बोले कि मुझे मुसलमानों तक सीमित क्यों करते हो, सभी को साथ लेकर चलेंगे. पार्टी के साथ 'मुस्लिम' शब्द जुड़ा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में सभी दल देश के संविधान के मुताबिक काम करने की बात कहते हैं, हम भी वही कर रहे हैं.

बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी को सफलता मिली थी. उनके पांच विधायक जीते थे. इससे उत्साहित होकर उन्होंने इस साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था. अब वह अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने की तैयारी कर रहे हैं. 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में पहली दफा उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी.

पिछली बार क्या रहे थे नतीजे

पिछली बार के चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में बीजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 73 सीटों पर उसे सफलता मिली थी. वहीं, कांग्रेस 195 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें से 100 सीटें उसके खाते में आई थीं और वह सरकार बनाने में सफल रही थी. तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी ने 190 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन पार्टी को 6 सीटों पर ही सफलता हासिल हुई थी. आम आदमी पार्टी ने 142 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पार्टी जीत का खाता भी नहीं खोल पाई थी. सीपीआई ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसको भी कोई जीत नसीब नहीं हुई थी. वहीं. सीपीएम ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 पर जीत दर्ज की थी. 

Rajya Sabha Election 2022: नामांकन का अंतिम दिन आज, सांसद सुभाष चंद्रा भी पहुंचे विधानसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget