एक्सप्लोरर

Rajasthan: जालौर के सांचौर में उफान पर लूणी नदी, 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा, टापुओं पर फंसे लोग

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में लूणी नदी उफान पर है. 50 से अधिक गांव टापू बन गए हैं. NDRF ने ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला. प्रशासन ने नदी व रपटें पार न करने की चेतावनी दी है.

राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में लूणी नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर बढ़ने से 50 से अधिक गांव टापू बन गए हैं. कई जगह सड़कें और रपटें बंद हो गई हैं. NDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला, वहीं कई लोग अभी भी मवेशियों के साथ टापुओं पर डटे हुए हैं, जिससे राशन और चारे का संकट खड़ा हो गया है.

अजमेर की पहाड़ियों से निकलकर कच्छ के रण में मिलने वाली लूणी नदी में इस बार साल में दूसरी बार पानी आया है. अजमेर, नागौर, जोधपुर और पाली जिलों में हुई भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. जालौर जिले में केरिया गांव से लेकर रणखार तक लूणी नदी तेज बहाव के साथ बह रही है.

हजारों किसान और पशुपालक बुरी तरह प्रभावित

नदी के किनारे बसे हजारों किसान और पशुपालक बुरी तरह प्रभावित हैं. नदी पर बनी कई रपटों पर 5 से 6 फीट तक पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

सांचौर क्षेत्र के केरिया, लालपुरा, सायड़ा, मालीपुरा, रामपुरा, सिलोसन, रतनपुरा, होतीगांव, चिमड़ावास, पादड़ी, दूठवा, टांपी, खासरवी, केसुरी, शिवपुरा, निम्बज, सुजानपुरा, सूराचंद, सांकरिया, अहमदकोट, खेजड़ीयाली, आकोड़िया और रणखार सहित 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क कट गया है.

नदी में कई स्थानों पर 12 से 15 फीट तक पानी बह रहा है, जिससे खेतों में भी पानी भर गया है और बाजरा व ग्वार जैसी खरीफ फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं. चितलवाना के लालपुरा और रड़का गांवों में NDRF की टीमों ने फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन कई लोग अब भी मवेशियों को छोड़कर आने को तैयार नहीं हैं.

प्रशासन की लोगों से नदी को पार न करने की अपील

ग्रामीण टापुओं पर कच्चे छप्परों में रहकर पशुओं की देखभाल करते हुए किसी तरह दिन गुजार रहे हैं. लगातार बढ़ते पानी से गांवों में राशन सामग्री और पशुओं के लिए चारे का संकट गहरा गया है.

कई जगह घरों में नदी का पानी चूल्हों तक पहुंच गया है, और लोग जान जोखिम में डालकर रपटें पार करने को मजबूर हैं. प्रशासन ने लोगों से नदी और रपटों को पार न करने की अपील की है और संभावित आपदा से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है.

Input By : एच.एल. भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget