एक्सप्लोरर

Nepal Violence: नेपाल में हिंसा के बीच राजस्थान के सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, परिजन चिंतित

Nepal Violence News: नेपाल में हिंसा और अराजकता के बीच राजस्थान के सैकड़ों श्रद्धालु काठमांडू और विभिन्न जगहों पर फंसे हैं. संपर्क टूटने से परिजन चिंतित है. राजस्थान पुलिस ने मदद के लिए हेल्पलाइन जारी किया.

नेपाल में राजनीतिक संकट और हिंसा के बीच राजस्थान से धार्मिक यात्रा पर गए सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए हैं. इन यात्रियों में जयपुर जिले के चाकसू, चौमू और आसपास के कई इलाकों के लोग शामिल हैं, जो परिवार और रिश्तेदारों के साथ काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए निकले थे.

जानकारी के अनुसार, चाकसू का एक पूरा परिवार काठमांडू एयरपोर्ट पर घंटों से फंसा रहा. एयरपोर्ट बंद होने और उड़ानों में बाधा के कारण यात्री वहां भूखे-प्यासे परेशान रहे. वहीं, परिजनों से संपर्क न हो पाने के कारण राजस्थान में उनके घरों में चिंता का माहौल है.

45 दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान नेपाल में फंसे तीन दंपती

यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने बताया कि काठमांडू में स्थिति अचानक बिगड़ गई. प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर हमला कर सरकारी इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया.

इस बीच, जयपुर जिले के चौमू क्षेत्र से गए तीन दंपती भी 45 दिन की धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बस पर पथराव होने की खबर सामने आई है. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन हालात को देखते हुए भय का माहौल बना हुआ है.

मोती डूंगरी इलाके से भी लगभग 50 यात्री इस यात्रा में शामिल हुए थे. चौमू के हस्तेड़ा गांव से गए नानूराम शर्मा, गेंदीलाल शर्मा और गोपाल शर्मा भी नेपाल में फंसे हुए हैं. उनके परिजनों ने बताया कि नेपाल बॉर्डर पर एंट्री के समय उनसे अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद संपर्क टूट गया और उनके नेपाल में फंसे होने की सूचना मिली.

राजस्थान पुलिस ने नेपाल में फंसे लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा से यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है. वहीं, राजस्थान पुलिस ने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. पुलिस के अनुसार यात्री या उनके परिजन इस हेल्पलाइन पर कॉल या व्हाट्सएप संदेश के जरिए मदद मांग सकते हैं.

नेपाल हिंसा ने आम जनजीवन को किया प्रभावित

नेपाल में हालिया हिंसक प्रदर्शनों ने वहां के आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने संसद, प्रधानमंत्री कार्यालय और नेताओं के घरों को निशाना बनाया.

इस दौरान कई सरकारी इमारतों और स्कूलों को आग के हवाले कर दिया गया. हालात बिगड़ने पर त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं.

नेपाल में फंसे राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं. हालांकि, हालात सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget