एक्सप्लोरर

'दोनों देशों के बीच अमन-चैन की मांगेंगे दुआ,' उर्स पर पाकिस्तान से अजमेर पहुंचे 89 जायरीन, कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था

Ajmer Urs Chadar: अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का 813वां उर्स शुरू हो गया है. इस मौके पर पाकिस्तान से 89 जायरीनों का जत्था पहुंचा है. सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

Ajmer News:अजमेर की विश्व प्रसिद्ध  मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का 813वां उर्स शुरू हो चुका है. देश-विदेश से लोग यहां चादर चढ़ाने आ रहे हैं. उर्स के इस मौके पर शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 89 जायरीनों का जत्था मंगलवार तड़के 3 बजे अजमेर पहुंचा. चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से आए इस जत्थे में 89 जायरीनों के साथ पाकिस्तान दूतावास के दो अधिकारी भी शामिल हैं.

इस बार पाकिस्तान से आए जायरीनों के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतज़ाम किए गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने मैन टू मैन मार्किंग के आधार पर सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं.  दो साल पहले पाकिस्तान से आए जायरीन में से दो अचानक गुम हो गए थे  जिसकी वजह से सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूल गए थे. इस बार सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर काफी सतर्क हैं.

पाकिस्तानी जत्थे के अजमेर पहुंचने पर सुरक्षा का घेरा इसी आधार पर नज़र आया. सभी पाक जायरीन की गहन जांच की गई और कड़ी सुरक्षा के बीच रोडवेज बसों के जरिए उन्हें सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पहुंचाया गया. प्रशासन ने जायरीनों के ठहरने के लिए इसी स्कूल में विशेष व्यवस्था की है.

जायरीनों ने कहा- वे अजमेर आकर बेहद खुश हैं

सुरक्षाबलों ने पूरे रूट और उनके ठहरने के स्थान पर पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि जायरीन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, पाकिस्तान से अजमेर पहुंचे जायरीन रेलवे स्टेशन पर काफी खुश नजर आए. रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस जाप्ते के जायरीनों ने कहा कि वे अजमेर आकर बेहद खुश हैं और यहां पूरी दुनिया के लिए अमन शांति की दुआ मांगेंगे. इसके साथ ही जायरीनों ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत अच्छे ताल्लुकात हैं. ये और बेहतर बनें, इसके लिए हम सभी दुआ करेंगे. इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान में अमन-चैन बना रहे इसके लिए ख्वाजा के दर पर चादर चढ़ाएंगे. 

उन्होंने कहा कि हम बेहद खुशकिस्मत हैं कि हमें ख्वाजा के दर आने का मौका मिला. अजमेर में पुलिस और प्रशासन के पुख्ता इंतजाम देखकर जायरीन काफी प्रसन्न नजर आए. उन्होंने अजमेर शहर को काफी खूबसूरत और अजमेर के लोगों को नेक दिल वाला बताया. उन्होंने कहा कि हमें यहां तक पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है. वहीं रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को रिसीव कर सेंट्रल गर्ल्स स्कूल भेजा गया. 

सीआईडी जोन की ओर से स्कूल के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है. स्कूल के प्रवेशद्वार और छत पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं. दो डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. कैंप से बाहर निकलने वाले पाक जायरीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा. एसपी वंदिता राणा ने बताया कि पाक जायरीन की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सेंट्रल गर्ल्स स्कूल से दरगाह आने-जाने वाले रास्ते में भी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं. 

200 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात

इसके लिए 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं.अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स दुनियाभर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है. इस उर्स के दौरान न केवल देश से, बल्कि विदेशों से भी हजारों जायरीन यहां आते हैं. प्रशासन ने उर्स के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं. मंगलवार को इसी कड़ी सुरक्षा के बीच पाक जायरीनों ने दरगाह में चादर पेश की. पाक जायरीन दस जनवरी तक अजमेर में रुकने वाले हैं और बुधवार को अजमेर के बाजारों में खरीददारी करेंगे.

पाक जत्थे में शामिल हर जायरीन के साथ अटैच किए गए सुरक्षाकर्मी ना सिर्फ़ पूरे वक्त उनके साथ रहकर उनकी तमाम गतिविधियों पर नज़र रखने वाले हैं बल्कि उनकी खरीददारी पर भी वो पूरी निगाह रखेंगे. पाक जायरीन क्या अजमेर के बाज़ारों से क्या ख़रीदकर अपने देश ले जाने वाले हैं उसकी पूरी सूची खुफिया विभाग तैयार करवायेगा.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पर भजनलाल सरकार मेहरबान, 7 हजार फॉलोवर्स वालों को हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Border 2: Varun Dhawan की Casting, Trolling और VFX पर खास बातचीत Nidhi Dutta के साथ
FII Selling के बीच 3 Stocks में Heavy Buying — Feb 2026 Market Volatility Explained | Paisa Live
Senior Living Homes बना Real Estate का Smartest Investment Option | Paisa Live
Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान
रवीना टंडन ने पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी', बोलीं- मैं कभी भी कम्फर्टेबल नहीं रही
रवीना टंडन ने पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी', बोलीं- मैं कभी भी कम्फर्टेबल नहीं रही
क्या खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए मजबूर कर सकता है ICC, पाकिस्तान की डिमांड के बीच जान लीजिए जवाब
क्या खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए मजबूर कर सकता है ICC, पाकिस्तान की डिमांड के बीच जान लीजिए जवाब
नो पार्किंग की सजा या कानून का दुरुपयोग? स्कूटी समेत युवक को क्रेन ने हवा में उठाया, वीडियो वायरल
नो पार्किंग की सजा या कानून का दुरुपयोग? स्कूटी समेत युवक को क्रेन ने हवा में उठाया, वीडियो वायरल
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार
Embed widget