एक्सप्लोरर

Ajmer Urs 2024: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से दरगाह जियारत के लिए आएगा जत्था, प्रशासन हाई अलर्ट

Khwaja Moinuddin Chishti Dargah: अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने बताया कि पाकिस्तानी जत्थे में करीब 500 जायरीन शामिल होंगे. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Urs in Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान की धार्मिक नगरी अजमेर (Ajmer) में स्थित विश्व प्रसिद्ध गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishti) की दरगाह में इस साल 812वां उर्स का आयोजन किया जा रहा है. यहां आठ जनवरी को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाने की रस्म निभाने के साथ ही यहां हजारों की तादाद में जायरीन पहुंच रहे हैं. इस साल फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) से जायरीनों का जत्था दरगाह जियारत के लिए भारत (India) आएगा.

पाकिस्तान से 500 जायरीन आएंगे अजमेर
अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने बताया कि पाकिस्तानी जत्थे में करीब 500 जायरीन शामिल होंगे. पाक जायरीनों का जत्था आने की खबर के बाद अजमेर प्रशासन, पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट है. 13 जनवरी को पाक जायरीनों का जत्था अजमेर पहुंचने की उम्मीद है. अजमेर की सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में इस जत्थे के लिए आवास और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है.

हर साल आते हैं पाक जायरीन
दरगाह दीवान प्रतिनिधि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने मीडिया को बताया कि यह एक बरसों पुराना दस्तूर है. ख्वाजा के उर्स में पाकिस्तान से एक जत्था आता है. इस बार भी पाकिस्तानी जायरीन आने की सूचना मिली है. उनके इंतजामों के लिए प्रशासन ने एक बैठक बुलाकर जानकारी ली और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं. दरगाह (Dargah Sharif Ajmer) में भी जियारत के लिए माकूल बंदोबस्त किए जाएंगे.

मजार पर चादर चढ़ाकर पढ़ेंगे दुआ
उर्स के दौरान कई देशों से ख्वाजा की मजार पर चादर लाई जाती है. पाकिस्तान से आने वाला जत्था भी चादर लेकर अजमेर पहुंचेगा. जत्थे में शामिल जायरीन अजमेर दरगाह में मजार पर चादर चढ़ाकर सजदा करेंगे और मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारा कायम रखने की दुआ पढ़ेंगे. उर्स के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व अन्य नेता भी अपनी तरफ से चादर भेजते हैं.

चांद दिखने पर शुरू होगा उर्स
अजमेर उर्स की विधिवत शुरुआत रजब महीने का चांद दिखाई देने पर 12 या 13 जनवरी की रात से होगी. इससे पहले 8 जनवरी को भीलवाड़ा (Bhilwara) के गौरी परिवार ने दरगाह स्थित बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाने की रस्म निभाई. उर्स में दरगाह शरीफ आने वाले जायरीनों के लिए जिला प्रशासन और दरगाह कमेटी ने माकूल बंदोबस्त किए हैं. इस साल उर्स में 2.5 से 3.5 लाख जायरीन और हजारों वाहन आने की उम्मीद जताई जा रही है. सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं.

ये भी पढ़ें

Kota News: 'जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं...', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने से नाराज कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget