एक्सप्लोरर

Ajmer Suicide: मेहंदी का रंग सूखने से पहले दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, 24 घंटे में शादी का ऐसे हुआ अंत

Suicide Case: अजमेर जिले में रविवार को हुई शादी का दर्दनाक अंत हो गया. नई नवेली दुल्हन ने इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी. पुलिस के मुताबिक कोमल शर्मा ने एक दिन पहले सात फेरे लिये थे.

Rajasthan Suicide Case: राजस्थान के अजमेर जिले में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नवविवाहिता ने इमारत की सातवीं मंजिल से कूद कर कथित तौर पर जान दे दी. पुलिस ने बताया कि घटना क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के बीके कौल नगर स्थित गोकुलधाम अपार्टमेंट की है. मृतक नवविवाहिता की पहचान 32 वर्षीय कोमल शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक जयपुर की रहने वाली कोमल शर्मा ने एक दिन पहले सात फेरे लिये थे. पति रौनक बंस अजमेर का रहने वाला है.

रविवार को रौनक बंस के साथ कोमल शर्मा की शादी हुई थी. पुलिस उपाधीक्षक रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि घर से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि जयपुर से परिजनों के पहुंचने का इंतजार है.

परिजनों के पहुंचने पर नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. अधिकारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. हालांकि कोमल शर्मा के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

24 घंटे पहले हुई शादी का खौफनाक अंत

नई नवेली दुल्हन के आत्मघाती कदम से हर कोई हैरान है. गोकुलधाम अपार्टमेंट के रहने वालों को समझ नहीं आ रहा है कि खुदकुशी की वजह आखिर क्या है. शादी के 24 घंटे में दुल्हन ने आखिर खौफनाक कदम क्यों उठाया. सनसनीखेज मामला पुलिस के पास पहुंच गया है. पुलिस तमाम पहलुओं से घटना की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. नई नवेली दुल्हन के मायके में भी मातम पसरा है. 

'जालौर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल से मारपीट', रोते हुए ससुराल पक्ष पर लगाये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget