एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शरीफ में लगेगा लंगर, बनेगा 4000 किलो पकवान

Narendra Modi Birthday: आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है. इस बार ख्वाज गरीब नवाज की दरगाह में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष आयोजन किया जाएगा.

PM Modi Birthday: अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मुसलमानों के साथ दूसरे समुदाय के लोगों की भी आस्था है. इसका शुमार भारत के मुसलमानों के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में किया जाता है. आगामी 17 सितंबर को ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के लिए दरगाह पर जोरशोर से तैयारियां जारी हैं. इस कार्यक्रम के लिए दरगाह के खादिम सैय्यद अफ्शान चिश्ती समेत अन्य मुजावरीन ने सभी तैयारियों को लगभग मुकम्मल कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर दरगाह में मुगह शाही अकबरी देग भी पकवाई जाएगी.

पीएम मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड
यह पकवान जायरीन के लिए बहुत खास माना जाता है. इस देग में ड्राई फ्रूट्स से 4 हजार किलो मीठा शाकाहारी विशेष पकवान बनाया जाएगा. इसे सभी आसो आम जायरीन में बांटा जाएगा. ऐसा पहली बार होगा जब मशहूर सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में भारत के किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को इतने बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस कार्यक्रम का आयोजन चिश्तियां फाउंडेशन और अन्य संस्थान मिलकर कर रहे हैं. इसको लेकर अभी से दरगाम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन के शामिल होने की उम्मीद है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बनने वाला ये विशेष पकवान बतौर लंगर जायरीन सहित आसपास के क्षेत्र में बांटा जाएगा. 

पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर बनेगा लंगर
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 74वां जन्मदिन है. उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल ख्वाज गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स पर चादर चढ़ाते हैं. प्रधानमंत्री मोदी का अजमेर की दरगाह में काफी अकीदा है. 

इस संबंध में दरगाह के खादिम सैय्यद अफ्शान चिश्ती ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर 550 सालों से शाकाहारी भोजन बनाने की परंपरा चली आ रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दरगाह की सबसे बड़ी देग विशेष पकवान बनाया जाएगा. जिसमें चावल, शक्कर, जाफरान, ड्राई फ्रूट्स से शाकाहारी पकवान तैयार किया जाएगा. 

'550 साल पुरानी है शाकाहारी लंगर परंपरा'
सैय्यद अफ्शान चिश्ती ने बताया कि इस पकवान को जायरीन में बांटा जाएगा और आसपास की बस्तियों में भी सेवा के रूप में लंगर भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि इस देग के अंदर पिछले 550 साल से शाकाहारी लंगर ही बनता आया है. 

सैय्यद अफ्शान चिश्ती के मुताबिक, इस दरगाह में हमेशा से शाकाहारी लंगर बनता आया है और इसमें प्याज का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसकी वजह यह है कि ख्वाज गरीब नवाज में बड़ी संख्या में जैन भाई भी अकीदा रखते हैं. न सिर्फ वह बल्कि हर धर्म के लोग यहां आते हैं और लंगर को पूरी श्रद्धा से खाते हैं. 

(अजमेर से मोहम्मद रईस की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक की सीधी भर्ती और असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू के लिए आया अपडेट, जानें कब होगी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget