एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'शिकायत आई तो सस्पेंड कर दूंगा..' खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने DSO को लगाई फटकार

राजस्थान के अजमेर में लोगो ने राशन डीलर विनय कुमार शर्मा के बर्ताव से परेशान होकर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से उसकी शिकायत की. इसपर मंत्री ने डीलर को अपना रवैया सुधारने की चेतावनी दी.

Rajasthan News: अजमेर (Ajmer) के जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा से राशन डीलर खासे परेशान हैं. आरोप है कि डीएसओ का रवैया राशन विक्रेताओं और आमजन के साथ ठीक नहीं है. डीलरों ने राजधानी जयपुर (Jaipur) पहुंचकर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) के सामने डीएसओ की शिकायत की. उन्होंने डीएसओ पर धक्कामुक्की और बदसलूकी करने का आरोप लगाया.

लोगों की शिकायत को सुनने के बाद मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीएसओ को फोन पर फटकार लगाई. मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि फिर से शिकायत आई तो सस्पेंड कर दूंगा. इसलिए व्यवहार में सुधार लाएं.

डीलरों ने डीएसओ पर लगाए ये आरोप

अजमेर के राशन डीलर विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर में धरना दे रहे थे. इस दौरान सभी डीलरों ने खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मुलाकात की. बातचीत के दौरान ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन इकाई के सचिव सुरेश कुमार ने अजमेर डीएसओ विनय कुमार शर्मा की शिकायत की. उन्होंने मंत्री को बताया कि राशन डीलर सतीशचंद्र का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था. बीते सितंबर महीने में वे संबंधित डॉक्यूमेंट्स लेने डीएसओ ऑफिस गए थे. वहां डीएसओ ने डीलर के साथ धक्कामुक्की की. बदसलूकी करते हुए मोबाइल भी छीन लिया.

डीएसओ ने डीलर वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों के सामने अपशब्द बोलते हुए अपमानित किया. उन्होंने इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से भी की थी लेकिन कोई डीएसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.

शिकायत पर मंत्री ने तुरंत लिया एक्शन

राशन डीलर्स की समस्याओं को सुनने के बाद मंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए उसी वक्त डीएसओ विनय को फोन लगाया. सभी के सामने फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी बहुत शिकायत मिल रही है. डीएसओ हो तो पब्लिक से सीधा जुड़ाव है. यदि राशन डीलर या आम जनता आकर मिले तो उनसे अच्छा व्यवहार करें. अगर व्यवहार नहीं सुधार नहीं किया और फिर से शिकायत मिली तो सस्पेंड कर दूंगा. मंत्री ने डीएसओ को जयपुर आकर मिलने का आदेश भी दिया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: गर्मी की शुरुआत के साथ बढ़ी महंगाई की मार, मंडियों में सब्जियों और फलों की कीमतें छूने लगी आसमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget