एक्सप्लोरर

खुशबू राजपुरोहित का ससुराल में हुआ अंतिम संस्कार, पति से मिलने लंदन जा रही थी नवविवाहिता

Rajasthan News: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें खुशबू राजपुरोहित सहित कई यात्रियों की मृत्यु हो गई. खुशबू अपने पति से मिलने जा रही थी.

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट क्रैश होने से कई यात्रियों की जान चली गई. इस फ्लाइट में सवार एक यात्री को छोड़कर सभी यात्री काल के गाल में समा गए. डीएनए जांच के बाद यात्रियों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

एयर इंडिया की इस फ्लाइट में जोधपुर की एक बेटी खुशबू राजपुरोहित अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी. उसकी भी इस हादसे में मौत हो गई. रविवार को खुशबू राजपुरोहित के पार्थिव देह सड़क मार्ग से एंबुलेंस और पुलिस सुरक्षा में उसके ससुराल खाराबेरा पुरोहितान पहुंची, जैसे ही खुशबू की पार्थिव देह घर के बाहर पहुंची घर पर मौजूद परिवार के लोग सहित अन्य लोग रोने लगे. खुशबू के पिता- भाई रो रोकर बदवास हो गए.

खाराबेरा गांव में लोगों ने आज अपनी दुकानें बंद रखी, वहीं सुबह से ही बिना खाए पीए खुशबू के पार्थिव देह का इंतजार कर रहे थे. सभी गांव के लोगों ने उनकी पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही सैकड़ों की तादाद में इस दुख की घड़ी में शामिल होने पहुंचे रिश्तेदार और गांव के लोग और कई नेता ने पहुंचकर उनकी पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से पुष्प चक्र के जरिए श्रद्धांजलि दी गई.

सुमेर सिंह चावंडा ने बताया कि हमारे समाज की होनहार बेटी खुशबू को हमसे छीन लिया.  खुशबू बालोतरा जिले के गांव की रहने वाली थी. उसकी शादी 4 महीने पहले ही लंदन में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर काम करने वाले विपुल राजपुरोहित के साथ हुई थी. वह अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी. उस दौरान यह हादसा हो गया आज उनका पार्थिव देह यहां पहुंचा है तो बारिश भी हो रही है. मानो जैसे खुशबू के जाने का दुख कुदरत को भी है. जो ऐसे समय में आंसू बहा रहा है.

इसे भी पढ़ें: कुनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना पहुंचे पांच चीते, वन विभाग ने लोगों सतर्क रहने की अपील की

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget