एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: निपट गया मध्य प्रदेश का चुनाव, अब राजस्थान में BJP की पतवार संभालेंगे मुख्यमंत्री शिवराज

Rajasthan Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं. अब वो राजस्थान में दौरे करने वाले हैं.

Rajasthan Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने वाले सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब राजस्थान की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं, जिसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान आज यानी बुधवार से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने राजस्थान पहुंच रहे हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान 22 और 23 नवंबर को दो दिनों में 6 विधानसभाओं में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ सभा, रैली की हैं. उन्होंने एक दिन में करीब 8 से 10 सभाओं को संबोधित किया है. जबकि चुनावी समर में उन्होंने सबसे ज्यादा डेढ़ सौ से ज्यादा सभाओं को संबोधित किया है. शिवराज सिंह चौहान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे चुनावी समर में महज ढाई घंटे ही सोते थे. मध्य प्रदेश के चुनाव संपन्न हो गए हैं और मतगणना तीन दिसंबर को होनी है. लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी ने शिवराज को नई ड्यूटी दे दी है. जिसके तहत वो राजस्थान की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं और आज से ही राजस्थान दौरे का आगाज कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22-23 नवंबर को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे का आगाज करते हुए सीएम शिवराज आज यानी 22 नवंबर को राजस्थान की वैर, देवली और हिंडौली विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे. शिवराज सिंह चौहान सुबह 11:30 बजे जयपुर में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. इसके तुरंत बाद 12:10 बजे वो वैर, 1:10 बजे देवली और 2 बजे हिंडौली विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

बता दें राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 199 पर 25 नवंबर को मतदान होना है. जबकि मतों की गणना 3 दिसंबर को ही होगी. यहां बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए होती है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान में 30 अक्टूबर को राजपत्रित अधिसूचना जारी हुई थी. जबकि 6 नवंबर नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख रही. 7 नवंबर को पर्चों की स्क्रूटनी, 9 नवंबन को नामांकन फार्म वापस लेने की अंतिम तारीख थी. 25 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी.

Rajasthan Election 2023: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन BJP का बड़ा दांव, गहलोत के बर्खास्त मंत्री के प्रचार में आएंगे एकनाथ शिंदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget