एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: सीएम अशोक गहलोत के काम काज से राजस्थान की जनता कितना खुश? सर्वे में मिला ये जवाब

Rajasthan ABP Cvoter Opinion Poll 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के कामकाज से राज्य की जनता कितनी संतुष्ट है, इसको लेकर एबीपी सीवोटर सर्वे में जनता से सवाल पूछा गया है.

Rajasthan Elections 2023: ऱाजस्थान विधानसभा चुनाव में सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) घूम-घूमकर राज्य की जनता को अपने कामकाज गिना रहे हैं. वह अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का भी चुनाव प्रचार में ब्यौरा दे रहे हैं. लेकिन क्या राज्य की जनता उनके कामकाज से संतुष्ट है. वह उनके काम को कैसा देखती है. बीते पांच साल में उन्हें सीएम गहलोत का प्रदर्शन कैसा लगा? यही सवाल एबीपी के लिए सीवोटर ने अपने ओपिनियन पोल में किया, जिसके नतीजे आ गए हैं जो कि आपको हैरान कर देंगे.

सर्वे में जिस तरह के नतीजे आए वह सीएम गहलोत के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. सवाल का जवाब देने वाले 43 फीसदी लोगों को सीएम गहलोत का काम अच्छा लगा जबकि 36 फीसदी ने इसे खराब करार दिया. और 21 फीसदी ने सीएम गहलोत के कामकाज को औसत दर्जे का बताया है. 

मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत के प्रदर्शन को कैसा मानते हैं?

अच्छा- 43%

औसत- 21%

खराब- 36%

इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं अशोक गहलोत
जोधपुर की सरदारपुरा सीट से विधायक सीएम अशोक गहलोत 2023 के चुनाव में भी इसी सीट से लड़ेंगे. वह साल 1999 से ही इस सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. सीएम गहलोत ने इसी साल राइट टू हेल्थ बिल पेश किया था. अप्रैल महीने में उन्होंने कामधेनु पशु बीमा योजना की शुरुआत की थी. सीएम गहलोत ने अपने महंगाई राहत बचत योजना का भी जोर-शोर से प्रचार किया था. राजस्थान में 25 नवंबर को 200 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. और मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी. राज्य में मतदाताओं की संख्या 5.26 करोड़ है. इसमें महिला मतदाता 2.15 करोड़ तो पुरुष मतदाता 2.73 करोड़ हैं जबकि नए वोटर की संख्या करीब 22 लाख 20 हजार है. 

(Disclaimer: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है.सभी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. abp न्यूज़ के लिए C VOTER ने राजस्थान में सर्वे किया है. इस सर्वे में 2 हजार 258 लोगों की राय ली गई है. सर्वे 23 अक्टूबर को किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.)

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में जजपा की चाबी से खुलेगा सत्ता का ताला', दुष्यंत चौटाला ने बताया कितनी सीटों का है टारगेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget