एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में जजपा की चाबी से खुलेगा सत्ता का ताला', दुष्यंत चौटाला ने बताया कितनी सीटों का है टारगेट?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय के छापों पर चौटाला ने कहा कि राजस्थान में 13 महीनों में 19 पेपर लीक होना कोई छोटी बात नहीं, जो चोरी करेगा, उसकी चोरी पकड़ी जाएगी.

Rajasthan Election 2023: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) एक-दो दिन में राजस्थान चुनाव को लेकर अपने उम्मीवारों की दूसरी सूची जारी करेगी.

चौटाला ने राजस्थान चुनाव को लेकर कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य राजस्थान में 25-30 सीटों पर जीत दर्ज करना है.’’ उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा में ‘‘सत्ता का ताला जजपा की चाबी से खुलेगा.’’

चौटाला रविवार को भिवानी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं सुनीं और आगामी चुनाव में जजपा को जीत दिलाने के उद्देश्य से जी-जान से मेहनत करने का पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया.

वहीं राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों पर चौटाला ने कहा कि राजस्थान में 13 महीनों में 19 पेपर लीक होना कोई छोटी बात नहीं, जो चोरी करेगा, उसकी चोरी पकड़ी जाएगी.

उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है, जहां 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करके किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में धान की 60 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य समय रहते पूरा कर लिया गया है और किसानों को खरीद का भुगतान 48 घंटे के स्लैब में करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अबकी बार बाजरे व धान की खरीद समय पर शुरू करके खरीद के लक्ष्यों को पूरा करते हुए राज्य के किसानों की खुशहाली के लिए काम किया गया है, जिससे राज्य के छोटे किसान समृद्ध हुए हैं.

चौटाला ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह किसी भी पार्टी की एक नियमित प्रक्रिया है.

चौटाला ने कहा कि वह बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को शुभकामनाएं देते हैं और ओमप्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के लिए उन्हें बधाई देते हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: राजनाथ सिंह आज आएंगे इंदौर, कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget