एक्सप्लोरर

Rajasthan News: AAP ने कोटा में शुरू किया 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान, प्रदेश अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

Rajasthan Politics: AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों पर जबरदस्ती तीन काले कानून लगाया गए. किसानों ने एक साल आंदोलन किया. सरकार ने वादा किया कि देश में एमएसपी पर कानून बनाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ.

AAP in Rajasthan Politics: राजस्थान में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं.ऐसे में आए दिन राजनीतिक दल किसी ना किसी रूप में अपने आप को स्थापित करने की जुगत में जुटे हुए हैं. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAM ASDMI PARTY) भी प्रदेश अध्यक्ष मिलने के साथ ही जोश में आ गई है. यदि बिल्ली के भाग से छींका टूटता है तो राजस्थान में राजनीति की नई परीपाटी लिखी जा सकती है.लेकिन ये दूर की कौड़ी साबित होगी.लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से अपने पक्ष में समीकरण बैठाने का प्रयास कर रही है.वो एक तरफ जहां सदस्यता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर तरह-तरह के अभियान चला रही है. आप के अभियानों में से एक है, 'मोदी हटाओ, देश बचाओ'. इसकी शुरुआत पार्टी ने कोटा में की है. 

क्या आरोप लगाए हैं आप अध्यक्ष ने 
आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के नेतृत्व में कोटा में आप के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर 'मोदी हटाओ,देश बचाओ' के पोस्टर लगाए. केंद्रीय आह्वान पर आम आदमी पार्टी देश के सभी विश्वविद्यालय में 'मोदी हटाओ,देश बचाओ' के पोस्टर लगाने के अभियान की शुरुआत की है. उसी संदर्भ में कोटा के कार्यकर्ताओं ने कोटा यूनिवर्सिटी के बाहर आसपास क्षेत्र में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाकर नारेबाजी की.पालीवाल ने कहा कि आज मोदी हटाने के बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है.

AAP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्या आरोप लगाए हैं
पालीवाल ने कहा कि देश के किसानों पर जबरदस्ती तीन काले कानून लगाया गए.किसानों ने एक साल आंदोलन किया.इसके बाद सरकार ने वादा किया कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के कानून को दर्जा देंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ.देश में मजदूर दयनीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं.देश में जहां-जहां प्रधानमंत्री मोदी गए, वहां-वहां अडानी का साम्राज्य विकसित करते रहे.जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री रहेंगे क्या वो अडानी घोटाले की जांच करा सकते हैं.आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा हमें भी ताकत दे कि इस तानाशाही सरकार से लड़ सके और देश की विरासत को बचाने में कामयाब हों.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics:पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर छोड़ी पानी की बौछार, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget