एक्सप्लोरर

Rajasthan News: ताजिया दफनाने जा रहे 4 युवक करंट की चपेट में आए,  3 की हुई मृत्यु एक की हालत गंभीर

Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर में मोहर्रम पर बड़ा हादसा हुआ है. मोहर्रम के 10 वें दिन हुसैन की याद में निकाले गए ताजियों को कर्बला लेकर जा रहे 4 युवक करंट के चपेट में आ गए.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) में मोहर्रम पर बड़ा हादसा हुआ है. मोहर्रम के 10 वें दिन हुसैन की याद में निकाले गए ताजियों को कर्बला लेकर जा रहे 4 युवक करंट के चपेट में आ गए. बिजली के करंट से झुलसे चारों युवाओं को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने घायलों को काफी देर तक सीपीआर दिया गया. सीपीआर देने से वसीम को होश आ गया जबकि तीन युवको की मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले के इस्लामपुर और शैतानपुरा के लोग इस्लामपुर का पंचायती ताजिया सुबह लगभग 4 बजे मोहर्रम के बाद 4 युवक मूवीन (25) पुत्र दिलशान, अनवर (19) पुत्र मुनव्वर , रिहान (18) पुत्र साबिर और वसीम (18) पुत्र दिलशाद ताजिया उठाकर दफनाने के लिए कर्बला ले कर जा रहे थे. उसी दौरान धौलपुर के शेरगढ़ किले के पास 11000 केवी की ऊपर जा रही बिजली के तार से ताजिया में करंट आ गया था. ताजिया में करंट आने से चारों लोग गंभीर घायल होकर गिर गए. चारों युवकों के गिरने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल हुए चारों युवकों को सीपीआर दिया गया जिससे एक युवक वसीम को होश आ गया लेकिन तीन युवकों मूवीन (25) पुत्र दिलशान, अनवर (19) पुत्र मुनव्वर , रिहान (18) पुत्र साबिर की मौत हो गई. 

तीन युवकों की मौत से शोक का माहौल 
ताजिया में करंट लगने से तीन युवकों की मौत की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुट गया है. तीन युवकों की मौत से इस्लामपुर और शैतानपुरा में शोक का माहौल व्याप्त है. तीन युवकों की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

क्या कहना है प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का 
धौलपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह ने बताया है की सुबह लगभग 4 बजे के बाद चार युवकों को अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया था. जिन्हे काफी देर तक सीपीआर दिया गया. सीपीआर से एक युवक को होश आ गया तह अबकी तीन की मृत्यु हो गई है. तीनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget