एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम गहलोत का बीजेपी पर निशाना, कहा- थोक में खरीदे जा रहे विधायक, राजस्थान में कोशिश नाकाम

सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में 2 साल पहले भी सरकार गिराने की कोशिश में उस वक्त कमी नहीं रखी थी. हमारे लोगों को खूब गुमराह किया गया.

Rajasthan News: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष ने एकजुट होकर यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. वहीं यशवंत सिन्हा सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सभी विधायकों ने स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अभी देश के जो हालात बने हैं उसको देखते हुए यह विचारधारा का चुनाव है.

'थोक में खरीदे जा रहे विधायक'
सीएम गहलोत ने 2 साल पहले 2020 में राजस्थान में ऑपरेशन लोटस के तहत बीजेपी पर सरकार गिराने केसरी यंत्र का आरोप दोहराया. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, "अब तो विधायक थोक में खरीदे जा रहे हैं महाराष्ट्र गोवा में हुए सियासी उठापटक के बहाने राजस्थान के सियासी संकट को याद किया गया. 70 साल में आप ये नया फॉर्मूला कहां से लेकर आ गए? थोक भाव में आप एमएलए को खरीदने लग गए. पहले सुनते थे कि कोई इक्का-दुक्का चला जाता था, अब तो थोक भाव में ही 50 लोग सीधे महाराष्ट्र के अंदर चले गए. आप सोच सकते हैं कि नया फॉर्मूला आ गया है. गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में नया फॉर्मूला चलाया, लेकिन राजस्थान आपके आशीर्वाद से बच गया."

'हमारी सरकार गिराने का किया षड़यंत्र'
सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "राजस्थान में 2 साल पहले भी सरकार गिराने की कोशिश में उस वक्त कमी नहीं रखी थी. हमारे लोगों को खूब गुमराह किया गया. हमारे लोगों को समझ में आ गई. मैं उनका सबका आभारी ,हूं जिनको समझ में आ गई, क्योंकि हमारी सरकार चली जाती और अभी मैं आपके सामने बैठा ही नहीं होता. आप सबकी दुआओं से मैं बैठा हुआ हूं और मुझे गर्व है कि हमारे साथियों ने साथ दिया. विपक्ष के जो साथी चाहे वो सीपीएम के थे, चाहे बीटीपी के थे और चाहे वो इंडिपेंडेंट थे, सबने हमारा साथ दिया और हम लोग सरकार बचा ले गए, वरना उनका तो पूरा षड़यंत्र था."

'राजस्थान से रौशनी आ रही नजर' 
वहीं जयपुर दौरे पर आए यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में चारों ओर अंधेरा हो रहा है, उसकी रोशनी राजस्थान में नजर आ रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काम से आम जनता खुश है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए जोड़-तोड़ क्यों कर रहा है. वह तो मजबूत है राजस्थान में 2020 में सरकार गिराने के लिए जो खेल हुआ था उसको अशोक गहलोत ने मुकाबला करते हुए नाकाम किया लेकिन अभी भी आक्रमण की चुनौती बनी हुई है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सचिन पायलट बोले- मेरा लक्ष्य 2023 में फिर से कांग्रेस बनाना है, गहलोत पर बिना हमला किए कसा तंज

Rajasthan के खिलाड़ियों के लिए सरकार का तोहफा, शानदार प्रदर्शन पर मिलेगी गवर्नमेंट जॉब और मुफ्त जमीन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
जलगांव में दुल्हनों की कमी बनी जानलेवा? 29 युवकों ने किया सुसाइड
जलगांव में दुल्हनों की कमी बनी जानलेवा? 29 युवकों ने किया सुसाइड

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget