एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में अब नहीं हो पाएगी बिजली चोरी, बिजली विभाग ने लगाया यह नया सिस्टम

डीटीएम से अधिकारी ऑफिस में बैठकर हर ट्रांसफार्मर पर बिजली खपत की जानकारी ले सकेंगे. वहीं जिस ट्रांसफार्मर पर निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत होगी. उस क्षेत्र में अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan Electricity News: राजस्थान में जयपुर (Jaipur) डिस्कॉम की ओर से बिजली (Electricity) चोरी की समस्या कम करने के लिए हर जिला स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर मीटर (DTM) सिस्टम लगाया जा रहा है. नए प्रयोग से ट्रांसफार्मर स्तर तक प्रभावी मीटिंग होगी और मीटर से ट्रांसफार्मर तक हो रही बिजली खपत का डाटा स्टोरेज होगा. साथ ही ऑनलाइन अपडेट होगा. ऑनलाइन अपडेट होने से प्रत्येक ट्रांसफार्मर से जुड़े कनेक्शन पर हो रही बिजली खपत और आपूर्ति का पता लगाया जा सकेगा. इस सिस्टम से संबंधित अधिकारी ऑफिस में बैठकर ही एक-एक ट्रांसफार्मर पर बिजली खपत व आपूर्ति की जानकारी ले सकेंगे. इसके बाद जिस ट्रांसफार्मर पर निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत होगी. उस क्षेत्र में अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी.

उंगलियों पर होगी उपभोक्ताओं की जानकारी
डीटीएम की यह व्यवस्था उपभोक्ता से लेकर ट्रांसफार्मर तक की होगी. डीटीएम सिस्टम में उपभोक्ता का नाम, उसका घर, फीडर, ट्रांसफार्मर की जानकारी होगी. साथ ही उपभोक्ता कितनी बिजली का उपयोग कर रहा है और उसका बिजली का बिल कितना आ रहा है, यदि बिजली का बिल या बिजली उपयोग की यूनिट में अंतर आता है तो तुरंत ही पता चल जाएगा. इसके लिए ट्रांसफार्मर पर एनर्जी ऑडिटिंग मॉडम लगाए जा रहे है. साथ ही ट्रांसफार्मर के लोड की जानकारी भी रहेगी.

यह जानकारी जुटाई जा रही
जयपुर डिस्कॉम में 13 जिले आते हैं जबकि अन्य डिस्कॉम में भी यह कार्य किया जा रहा है. वर्तमान में प्रदेश का बिजली विभाग इस सिस्टम को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए जानकारी जुटा रहा है. इसमें कार्यालय क्षेत्र में कितने जीएसएस हैं. हर जीएसएस पर कितने फीडर हैं. फीडर पर कितने ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं. हर ट्रांसफार्मर से कितने उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई की जा रही है, यह सारा डेटा ऑनलाइन निगम कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है. अभी तक फीडर तक की ही बिजली चोरी ट्रेस की जाती थी. अब एक फीडर के अंदर आने वाले ट्रांसफार्मर पर डीटीएम डिवाइस लगाकर उपभोक्ता को पहुंचने वाली बिजली की खपत व बिजली के बिल की राशि की गणना की जाएगी.

डीटीएम का प्रयोग शुरू
विद्युत निगम की ओर से बिजली चोरी में कमी लाने के नाम पर शहरी क्षेत्रों में ही अधिक प्रयोग किए जा रहे हैं. जिले के अन्य कस्बों, नगरपालिका मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं. घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने पर भी शहरों में ही दबाव बनाया जा रहा है. अधीक्षण अभियंता जीएस बैरवा ने बताया कि बिजली चोरी में कमी लाने के लिए शहर में डीटीएम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. इससे चोरी छीजत ओर आपूर्ति के अंतर का पता लग जाएगा. पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: गौपालन मंत्री के घर गाय लेकर पहुंचे ABVP के कार्यकर्ता, लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की मांग

Scrub Typhus: कोटा संभाग में बढ़ने लगा स्क्रब टायफस का प्रकोप, जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ मुंबई प्रोटेस्ट के लिए CJP तैयार, अभिजीत दीपके के पोस्ट से हलचल
CEC के खिलाफ मुंबई प्रोटेस्ट के लिए CJP तैयार, अभिजीत दीपके के पोस्ट से हलचल
Explained: सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच जानिए उज्जैन में अबतक कितने धार्मिक स्थल हटाए गए
Explained: सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच जानिए उज्जैन में अबतक कितने धार्मिक स्थल हटाए गए
Ujjain Shahi Masjid News Live: उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में आया हाईकोर्ट का फैसला, कहा- सिर्फ तीन फीट...
Live: उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में आया हाईकोर्ट का फैसला, कहा- सिर्फ तीन फीट...
हापुड़: गन प्वाइंट पर 50 लाख के माल से लदी कैंटर लूटी, चालकों को अगवा कर जंगल में फेंका
हापुड़: गन प्वाइंट पर 50 लाख के माल से लदी कैंटर लूटी, चालकों को अगवा कर जंगल में फेंका

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget