एक्सप्लोरर

Farmers Protest: बजरंग पूनिया का पंजाब और केंद्र सरकार पर हमला, 'दोनों ने मिलकर किसानों का..'

Bajrang Punia On Farmers Protest: बजरंग पूनिया ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बैठक के नाम पर धोखा हुआ.

Farmers Protest News: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने किसानों के मुद्दे पर मुखर होते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर 20 मार्च को पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसानों के हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

बजरंग पूनिया ने लिखा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले 13 महीनों से किसान आंदोलन कर रहे थे. इस दौरान किसानों पर कई तरह के अत्याचार किए गए. सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े और यहां तक कि किसान शुभकरण को गोली मार दी गई.

उचित मूल्य मांग रहे किसानों पर अत्याचार- बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने कहा कि किसान अपनी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन सरकार ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका, उनके साथ मारपीट की और तरह-तरह की यातनाएं दीं.

वार्ता के नाम पर छल- बजरंग पूनिया
पूनिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने धोखे से किसान नेताओं को वार्ता बैठक के बाद गिरफ्तार कर लिया और धरनास्थलों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया. उन्होंने सरकार और पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे मेहनतकश वर्ग पर अत्याचार करार दिया है. उनका कहना है कि इतिहास गवाह है कि जब भी मेहनतकश वर्ग ने एकजुट होकर अत्याचार का सामना किया है, तब क्रांतियां जन्मी हैं.

पूनिया ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए
बजरंग पूनिया ने सवाल उठाया कि क्या केंद्र के दबाव में भगवंत मान सरकार ने यह किया, या दोनों सरकारों ने मिलकर किसानों का गला काटने का काम किया? यह स्थिति भी जल्द साफ हो जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि किसान झुकने वाला नहीं है, वह थोड़ी देर सांस लेकर फिर से संघर्ष के लिए खड़ा होगा और नई ऊर्जा के साथ पलटवार करेगा.

बता दें कि बजरंग पूनिया के अलावा कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भी किसानों कि गिरफ्तारी को पंजाब सरकार और बीजेपी की मिली भगत बताई है. उन्होंने कहा कि बैठक के नाम पर ये दोनों पार्टियां किसानों के साथ नाइंसाफी और धोखा करती हैं.

ये भी पढ़ें - विधानसभा कूच से पहले पंजाब सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को बातचीत के लिए बुलाया, मीटिंग का दिया न्योता

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
Embed widget